{"_id":"ac8b1cc053ac8b585bbb7c50f1830645","slug":"electric-poll-fall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का खंभा गिरा.. बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का खंभा गिरा.. बड़ा हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली के जर्जर खंभे हादसे का कारण बन सकते हैं। बीती रात भी बादली के गुड़गांव चौक पर बिजली का खंभा गिर गया। गनीमत रही कि जब खंभा गिरा, वहां कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्र में बिजली के खंभों की व्यवस्था ठीक नहीं हैं। कुछ खंभे बेहद पुराने हो गए हैं तो कुछ सड़कों पर बीच तक बने हैं। इस कारण पुराने हो चुके ये खंभे वाहनों की हलकी सी टक्कर से भी टूटकर गिर जाते हैं।
मंगलवार की सुबह बादली के गुड़गांव चौक पर बिजली का खंभा टूटा मिला। बिजली कर्मियों की मानें तो खंभे पर किसी वाहन की टक्कर लगी थी, जबकि ग्रामीणों का ये कहना था कि खंभा जर्जर था इसीलिए टूट गया। दुकानदारों ने बिजली निगम में इसकी सूचना दी तो कर्मचारी मरम्मत करने के लिए मौके पर पहुंचे। मरम्मत कार्य के लिए बेरिकेड्स लगाकर मार्ग को बंद कर दिया गया। जिससे यातायात भी बाधित हुआ। दोपहर तक मरम्मत कार्य पूरा हुआ और कर्मचारियों ने दूसरा खंभा लगा दिया। सुनील, पवन और रामबीर का कहना है भले खंभा किसी भी वजह से टूटा हो, लेकिन गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। उधर, एसडीई खूबचंद ने कहा कि खंभा टूटने की शिकायत मिलते ही बदल दिया गया है और तारों को बदलने का काम भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।