फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Electric buses will run in the city, square-intersections will be beautified

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में दौडेंगी इलेक्ट्रिक बसें, चौक-चौराहों का होगा सुंदीकरण

Wed, 14 Jun 2023 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Electric buses will run in the city, square-intersections will be beautified
बहादुरगढ़। गेटवे आफ हरियाणा के नाम से मशहूर बहादुरगढ़ शहर को दिव्य नगर योजना के तहत जल्दी हाइटेक बनाने की तैयारी है। इस योजना के तहत शहर में इलेक्ट्रिक सिटी बसें दौडेंगी। चौक चौराहों का सुंदरीकरण होगा। पांच नए बस क्यू शेल्टर, कम्युनिटी सेंट और पांच बिजली और गैस संचालित शव दाह गृह बनाने की तैयारी है। ये काम कई चरणों में होगा। इसके लिए 60 प्रतिशत राशि सरकार और 40 प्रतिशत राशि नगर परिषद की ओर से वहन की जाएगी। नगर आयुक्त (डीएमसी) जगनिवास ने चेयरपर्सन सरोज राठी व नगर परिषद अधिकारियों ने इसे लेकर बैठक कर विचार विमर्श किया। एक साल में सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 8 मार्च 2022 को बजट में घोषित की गई दिव्य नगर योजना में बहादुरगढ़ शहर को शामिल किया था। योजना के तहत शहर में कई चरणों में विकास के काम होंगे। शहर में पर्यटन स्थल विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा शहर में वाटिका क्लस्टर, आक्सीवन, पार्क, हरित स्थल, सार्वजनिक पुस्तकालय, सांस्कृतिक केंद्र, खेल सुविधा, रोड जंक्शन का वर्तमान स्थिति को देखते हुए ढांचागत विकास होगा और शहर का सुंदरीकरण की योजना है। इन सभी का बुनियादी ढांचागत विकास करने के लिए योजना के तहत 60 प्रतिशत राशि सरकार और 40 प्रतिशत राशि नगर परिषद की ओर से वहन की जाएगी।
विज्ञापन

दिव्य नगर योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव पिछले दिनों हुई नप बोर्ड की बैठक में पास हो चुका है।इस योजना के तहत होने वाले कार्य के संबंध में नगर परिषद ने व्यापक योजना बनाई है। सड़क, गलियां, पार्क, ट्रांसपोर्ट, वाटर बाडी व नगर परिषद की वित्तीय स्थिति समेत 11 बिंदुओं पर इस योजना के तहत काम किया जाएगा। आगामी एक साल में इस योजना के तहत काम होंगे और शहर की लुक बदली-बदली सी नजर आएगी। शहर की सभी सड़कें स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस होंगी। 15 किलोमीटर नए वाक वे बनाए जाएंगे। पांच नए अत्याधुनिक बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। पांच नए कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे। पांच नए बिजली व गैस आधारित शवदाह गृह बनाए जाएंगे। इसके अलावा भी कई तरह के ऐसे विकास कार्य होंगे, जिससे शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा, जो शहर का स्वरूप बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्याें पर हुआ विचार
शहर में इलेक्ट्रिक सिटी बस सर्विस और उन्हें चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन, सिटी पार्क, ग्रीन स्पेस का विकास, शहर का सुंदरीकरण, रोड जंक्शन का नया डिजाइन और सुंदरीकरण,ऊर्जा कुशल स्मार्ट स्ट्रीट लाइट सिस्टम आडिटोरियम, ओपन एयर थिएटर पर काम। स्वागत द्वार, चौक, चौराहों का सुंदरीकरण, इंडोर स्टेडियम,वरिष्ठ नागरिक क्लब, स्ट्रीट वेंडिंग जोन और पार्किंग व्यवस्था करने पर विचार किया गया। शहर में मशीन से सफाई, स्मार्ट एलइडी लाइट सिस्टम, सोलर पावर प्लांट, इलेक्ट्रिक साइकिल स्टैंड विद चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजनाओं पर विचार किया गया।




वर्जन...

दिव्य नगर योजना के तहत प्रथम चरण में जो-जो काम होने हैं, उनको लेकर विचार-विमर्श किया गया है। प्रथम चरण में शहर के सुंदरीकरण और हरियाली पर उनका फोकस है। इसके तहत वेस्ट जुआं ड्रेन समेत मुख्य सड़कों पर पौधारोपण किया जाएगा। चौक-चौराहों का सुंदरीकरण सहित कई योजनाएं हैं। शहर जल्द ही बदला बदला नजर आएगा।
सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed