{"_id":"a02649435bf84dd832028c9ff949f626","slug":"election-news-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय चौटाला से मिले जिला पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय चौटाला से मिले जिला पार्षद
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Wed, 03 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जिला परिषद का चुनाव जीतने वाले इनेलो समर्थित जिला पार्षदों ने जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी की अगुवाई में गुड़गांव में हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला से मुलाकात की।
विज्ञापन
बकौल कर्मबीर राठी, अभय चौटाला ने झज्जर जिला परिषद के चुनाव में वार्ड 5 से जीते जिला पार्षद रजनेश देशवाल पत्नी प्रकाश देशवाल, वार्ड-6 से चुनाव जीती बबीता पत्नी मामन ठेकेदार बादली, वार्ड-8 से चुनाव जीते हरेंद्र सिलाना, वार्ड-15 से चुनाव जीते रोहताश सोनी और वार्ड-16 से चुनाव जीते उपेंद्र कादियान को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
अभय चौटाला ने जिला पार्षदों से कहा कि वह अपने-अपने वार्डों में जनता की समस्याओं का समाधान करने काम पूरी लग्न से करें।
अभय चौटाला ने कहा कि पहले कांग्रेस और वर्तमान में भाजपा से परेशान हो चुकी प्रदेश की जनता ने पंचायत चुनाव में काफी संख्या में इनेलो समर्थित प्रत्याशियों को जिताने का काम किया है।
विज्ञापन
प्रदेश की जनता द्वारा इनेलो समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में किए गए भारी मतदान से कांग्रेस व भाजपा पार्टी हताश और परेशान हो गई है। वहीं, इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने बताया कि झज्जर से जिला पार्षद का चुनाव जीते भाजपा समर्थित और कई निर्दलीय जिला पार्षद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। जिला परिषद का चेयरमैन इनेलो का ही बनेगा।