{"_id":"5fd3d5f88ebc3e3b4170f836","slug":"elderly-farmer-dies-due-to-heart-attack-second-hospitalized-bahadurgarh-news-rtk585992758","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग किसान की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग किसान की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
बहादुरगढ़। किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग की वीरवार की रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शव को नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। सूचना पाकर परिजन भी बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंच गए हैं, अभी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी ओर एक और बुजुर्ग को लकवे की शिकायत होने पर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
वीरवार की रात किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के धुरी शहर के महेश नगर निवासी कृष्ण लाल पुत्र मलकी राम को अचानक दिल का दौर पड़ गया। साथी किसानों द्वारा उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। इसकी सूचना मिलते ही पंजाब से परिजन भी यहां पहुंचे। मृतक की उम्र 65 वर्ष बताई गई है। वहीं दूसरी ओर आंदोलन में शामिल एक अन्य 65 वर्षीय बुजुर्ग सुखदेव सिंह पुत्र जरनैल सिंह को लकवा लगने की शिकायत हुई है। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए यहां से पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
प्रतिदिन दो हजार से अधिक ओपीडी
एसएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि आमतौर पर सर्दी के मौसम में ओपीडी बढ़ जाती हैं। धरनारत स्थलों पर भी बनाए गए प्राइमरी मेडिकल केयर यूनिट में प्रतिदिन दो हजार से अधिक ओपीडी हो रही हैं। मेडिकल केयर यूनिट सेवारत चिकित्सक किसानों को सर्दी में आमतौर पर होने वाली बीमारियों से बचाव के बारे में भी सलाह भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी सेवाओं के लिए मेडिकल केयर यूनिटों में एंबुलेंस सेवाएं चौबीस घंटे उपलब्ध हैं, इसके अतिरिक्त चार एंबुलेंस नागरिक अस्पताल में स्टैंड बाई रखी गई हैं।