{"_id":"66a19d9824ec9756b60854d4","slug":"eighth-class-student-accused-the-principal-of-beating-him-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112198-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आठवीं कक्षा के छात्र ने प्रिंसिपल पर लगाया पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आठवीं कक्षा के छात्र ने प्रिंसिपल पर लगाया पिटाई का आरोप
Thu, 25 Jul 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
बेरी। बेरी थानाक्षेत्र के गांव छुछकवास में निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर आठवीं कक्षा के छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है। छात्र ने पुलिस को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्र ने बताया कि वह छुछकवास स्थित ब्राइट मिशन स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। जब वह अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था तभी प्रिंसिपल नरेंद्र वहां आए और पूछा कि कक्षा में व्हाट्सएप ग्रुप में कौन-कौन है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारते हुए नीच गिरा दिया और उसकी कमर में थप्पड़ मारे। वह बाद में कक्षा से बाहर जाने लगा तो रास्ता रोक लिया और धमकी देने लगे। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी और पुलिस में लिखित में शिकायत दी।
वर्जन
कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। इस ग्रुप में एक छात्र ने अश्लील शब्द लिखे थे। ग्रुप के मैसेज को दूसरे विद्यार्थियों के अभिभावकों ने देखा तो उन्होंने इसकी शिकायत उनसे की। उसी संबंध में उससे कक्षा में पूछा था कि व्हाट्सएप ग्रुप किसने बना रखा है। किसी भी शिक्षक की यह मंशा नहीं रहती की विद्यार्थियों की पिटाई की जाए।
विज्ञापन
नरेंद्र सिवाच, प्रिंसिपल ब्राइट मिशन स्कूल छुछकवास
वर्जन
गांव छुछकवास स्थित ब्राइट मिशन स्कूल के प्रिंसिपल पर आठवीं कक्षा के छात्र से मारपीट करने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
अशोक कुमार, जांच अधिकारी