फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Eight hours interrogation of Vikas's family, seized documents

Jhajjar-Bahadurgarh News: विकास के परिजनों से आठ घंटे पूछताछ, दस्तावेज जब्त किए

Thu, 18 May 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Eight hours interrogation of Vikas's family, seized documents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बादली में गैंगस्टर विकास लगरपुरियां के गांव के घर पर छापामारी कर तलाशी ली। सुबह 4 बजे शुरू हुई एनआईए की छापेमारी दोपहर करीब 12 बजे तक हुई। एनआईए ने विकास की पत्नी और मां से घंटों तक पूछताछ की। घर में रखे दस्तावेजों को खंगाला। बताया गया है कि कुछ दस्तावेज टीम अपने साथ लेकर गई है।
विकास के खिलाफ हरियाणा समेत दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं। मई 2022 में मोहाली में हुए आरपीजी हमले में शामिल होने के अलावा, हिंसक हत्याओं सहित कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल रहा है। गुरुग्राम में 30 करोड़ रुपये की चोरी के कारण पुलिस उसके पीछे पड़ी हुई थी। उसके खिलाफ मकोका समेत कई केस दर्ज हैं। विकास लगरपुरिया कभी दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र हुआ करता था। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाला विकास रामलाल आनंद कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा था, पर ड्रॉप आउट होने के बाद उसका मन पढ़ाई से विचलित हो गया था। वर्ष 2009 में विकास की मुलाकात उसी के गांव से सटे एक अन्य गांव के रहने वाले धीरपाल काना से हुई थी। विकास लगरपुरिया पर कम से कम 16 केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसे मामले थे। विकास लगरपुरिया को जब पुलिस ने पकड़ा तो वो काफी दिनों तक जेल में बंद रहा।
विज्ञापन


मोबाइल नहीं रखता था
दिल्ली और हरियाणा से सटे जिलों में विकास और दुश्मन गैंग के बीच कई बार गोलीबारी की वारदात हुई। ज्यादातर दिल्ली का बाहरी इलाका विकास के जुर्म का ठिकाना था। जब विकास पर कानून की नजरें टेढ़ीं हुई तब उसके गैंग के कई सदस्य पकड़े गए, पर विकास हर बार पुलिस से बच निकलता था। वह पुलिस से बचने के लिए मोबाइल नहीं रखता था। कहा जाता है कि विकास ने गप्चू पहलवान की हत्या के लिए कई दिनों तक उसके महिला दोस्त की रेकी की थी और बाद में गप्चू की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

-फोटो 62 : एनआईए जांच के दौरान विकास लगरपुरिया के घर के बाहर खड़ी पुलिस।

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed