फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Efforts will be made to unite the farmers of Haryana in favor of the movement

आंदोलन के पक्ष में हरियाणा के किसानों को एकजुट करने की होगी कोशिश

Sat, 02 Jan 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to unite the farmers of Haryana in favor of the movement
टीकरी बार्डर मीटिंग के बाद एकजुटता जताते किसान नेता। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
किसान आंदोलन के पक्ष में हरियाणा के किसानों को भी प्रेरित कर एकजुट करने की कोशिश की जाएगी। इस आशय का फैसला शुक्रवार को टीकरी बार्डर पर हुई आंदोलन समर्थक किसानों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर नौजवान यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र आर्य दादूपुर ने बताया कि उनके नेतृत्व में टीकरी बॉर्डर पर हरियाणा के 11 किसान संगठनों के अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा को मजबूती देने के लिए हरियाणा प्रदेश के सभी किसान संगठनों की एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी हरियाणा में ब्लॉक व गांव स्तर पर कमेटियां गठित करके आंदोलन को मजबूती देगी। इसी कड़ी में 5 जनवरी को सुबह 11 बजे टीकरी बॉर्डर पर हरियाणा प्रदेश के सभी किसान संगठनों की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें 4 जनवरी को सरकार के साथ होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के नतीजे पर विचार- विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेता आर्य ने कहा कि जिस तरीके से सरकार ने किसानों के साथ धोखा करते हुए स्वामीनाथन रिपोर्ट के सीटू प्लस 50 प्रतिशत के फार्मूले की जगह 2 प्लस लागू कर दिया है, अब दूध के जले किसान छाछ को भी फूंक-फूंक कर पीएंगे। एमएसपी एक्ट में किसान अपनी शर्तें लागू करवाएंगे न की सरकारी फार्मूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया की अंबानी, अडानी व रामदेव के शेयर का बहिष्कार करेंगे। कोई भी निवेशक नया शेयर न खरीदे। पुराने शेयरों को बेचकर निवेशक किसान आंदोलन का समर्थन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन तीनों कंपनियों के उत्पादों का पूरी तरह से बहिष्कार है।

इस अवसर पर अखिल हरियाणा न्यूनतम समर्थन मूल्य संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप धनखड़, हरियाणा किसान यूनियन के अध्यक्ष धर्मपाल, हरियाणा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुमेर सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह नैन, भारतीय किसान यूनियन मांगेराम मलिक के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मलिक, गन्ना संघर्ष समिति के अध्यक्ष जसवीर जैनपुर, उपाध्यक्ष रामधारी सिंह कुरुक्षेत्र, डॉ. शमशेर सिंह, कपिल फतेहाबाद, जोगिंदर हिसार, सुरेंद्र करनाल सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed