फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Effect of cold... Increase in the price of carrots, tomatoes also turn red

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठंड का प्रभाव... गाजर के भाव में उछाल, टमाटर भी लाल

Wed, 17 Jan 2024 09:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jan 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Effect of cold... Increase in the price of carrots, tomatoes also turn red
बादली। पिछले कई दिनों से तापमान में आई गिरावट से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। सबसे ज्यादा खुशी तो सब्जी की खेती करने वाले किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही हैं। पिछले दिनों से गाजर को घाटे का सौदा बताने वाले किसानों के लिए राहत की बात यह है कि गाजर के भाव में भी उछाल आ गया है जबकि टमाटर लाल हो गया है।
विज्ञापन

किसान हरपाल और दिलबाग का कहना है कि पिछले माह गाजर और मूली को मंडी में कोई भाव नहीं मिल रहा था मगर अब दो दिनों से भाव में तेजी आई है। सबसे ज्यादा उछाल टमाटर के भाव में है। सर्दी में टमाटर के भाव बढ़ गए है तो उन्हें भी अच्छा-खासा मुनाफा हो गया है। सर्दी की मार झेल रहे टमाटर की एक क्रेट का भाव 400 से 450 रुपए मिल रहा है। किसानों को टमाटर का अच्छा भाव मिल रहा है। मूली का बोरा भी 50 रुपए से बढ़कर 100 के पार हो गया है। बैंगन की पौधों पर सर्दी की मार पड़ी है। अधिकतर पौधे खराब हो गए। ऐसे में बेंगन का उत्पादन कम है जिसके चलते भाव बढ़ गए हैं। ऐसे में टमाटर और बैंगन के पौंधों को सर्दी से बचाने की जरूरत है क्योंकि पौधे खराब होने का खतरा बना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed