फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   E-rickshaw and motorcycle stolen from different places

Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग-अलग स्थानों से ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल चोरी

Tue, 20 Feb 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 20 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw and motorcycle stolen from different places
बहादुरगढ़। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों से एक मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा चोरी हो गई। पीड़ितों ने इस संबंध में थाना शहर पुलिस को शिकायत देकर वाहनों को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में शिव कुमार निवासी महारानी इंक्लेव, विकास नगर, उत्तम नगर, दिल्ली ने बताया कि वह आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करता है। 18 फरवरी को मैंने अपनी मोटरसाइकिल कंपनी के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया। वापस आया तो मैंने देखा कि उक्त स्थान पर खड़ी की गई मोटरसाइकिल नदारद थी। मोटरसाइकिल को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं पता चला। अब पुलिस को शिकायत देकर ढूंढने की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर दीपक जसवाल निवासी पुराना झज्जर रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरे पास एक ई-रिक्शा थी। गत दिवस मैंने अपनी ई-रिक्शा को रोहतक रोड पर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो वहां से गायब मिली। पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed