फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Durga Vahini's march, foot march in the city

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुर्गा वाहिनी का पथ संचलन, शहर में निकाली पदयात्रा

Thu, 05 Jun 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 05 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Durga Vahini's march, foot march in the city
-फोटो 56 : बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों से गुजरती दुर्गावाहिनी। संवाद
बहादुरगढ़। विश्व हिंदू परिषद हरियाणा प्रांत दुर्गावाहिनी की ओर से पथ संचलन कार्यक्रम के तहत शहर में एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी के सदस्य और शहर के नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा का उद्देश्य दुर्गा वाहिनी के उद्देश्यों और गतिविधियों को बढ़ावा देना और शहर के लोगों में जागरूकता फैलाना रहा।
विज्ञापन

पदयात्रा के दौरान दुर्गा वाहिनी के सदस्यों ने विभिन्न नारे और बैनर लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पद यात्रा शहर के रेलवे रोड पर स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम से शुरू हुई और लाल चौक, मेन बाजार से होती हुई अयोध्यापुरी स्थित किला मोहल्ला में संपन्न हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। इस दौरान दुर्गावाहिनी मोटरसाइकिल, घोड़ों पर भी सवार हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी पिंकी, प्रांत संगठन मंत्री राधे श्याम, प्रांत उपाध्यक्ष राधे श्याम चिलाना, प्रांत धर्माचार्य सह प्रमुख थानमल, हरियाणा दुर्गा वाहिनी संयोजिका नेहा राठौड़, प्रांत दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका सीमा शर्मा, विभागाध्यक्ष पीतांबर, जिला मंत्री हरज्ञान कौशिक, जिला संरक्षक जगदीश इलाहाबादी, जिला अध्यक्ष राकेश, नगर मंत्री रणवीर, जिला धर्म प्रचार प्रमुख शमशेर आदि मौजूद रहे।

-फोटो 56 : बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों से गुजरती दुर्गावाहिनी। संवाद

-फोटो 56 : बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों से गुजरती दुर्गावाहिनी। संवाद

-फोटो 56 : बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों से गुजरती दुर्गावाहिनी। संवाद

-फोटो 56 : बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों से गुजरती दुर्गावाहिनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed