फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dumb wrestler confirmed ticket for def world championship

डेफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए गूंगा पहलवान ने टिकट किया पक्का

Tue, 23 Feb 2021 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Dumb wrestler confirmed ticket for def world championship
प्रतिद्वंदी पहलवान को पटखनी देते वीरेंद्र उर्फ गुंगा पहलवान। फाइल फोटो - फोटो : Jhjhar
झज्जर। सासरौली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह गूंगा पहलवान ने नडियाद (गुजरात) में अपनी चौथी वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप के फाइनल ट्रायल में जीत हासिल कर मई में होने वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप के लिए तुर्की का टिकट पक्का कर लिया। 29 मई को भारतीय कुश्ती टीम तुर्की वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप खेलने जाएगी। जिसके लिए यह ट्रायल हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि वीरेंद्र पहले भी तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं। लेकिन उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। इसको लेकर वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री, खेल मंत्री व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को ट्वीट कर हरियाणा सरकार से केंद्र सरकार की तर्ज पर अन्य खिलाड़ियों के समान अधिकार देने की मांग की है। वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद वीरेंद्र की नजर अपने पांचवें डेफ ओलंपिक पर है, जो वर्ष 2022 में ब्राजील में होगा। वीरेंद्र पहलवान फिलहाल दिल्ली में रहते हैं और वह यहां पर ही अपनी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पद्मश्री के लिए केंद्र सरकार कर चुकी है घोषणा
इससे पूर्व केंद्र सरकार वीरेंद्र को पद्मश्री से नवाजे जाने की घोषणा कर चुकी है। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड सहित कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। वीरेंद्र दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में महाबली सतपाल पहलवान के पास अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राजील में होगा मूक-बधीर ओलंपिक
वीरेंद्र सिंह ने वर्ष 2005 में मेलबार्न डेफ ओलंपिक में गोल्ड, 2009 में कांस्य, 2013 में फिर गोल्ड और 2017 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया। उन्होंने वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप में वर्ष 2008 में सिल्वर, वर्ष 2012 में ब्रांज और वर्ष 2016 में गोल्ड मेडल जीता है। सरकार द्वारा उन्हें वर्ष 2016 में अर्जुन पुरस्कार, वर्ष 2018 में राष्ट्रीय दिव्यांग पुरस्कार से नवाजा गया था।

वीरेंद्र पहलवान के साथी रामबीर सिंह ने बताया कि ब्राजील में अगले साल होने वाले मूक-बधीर ओलंपिक के लिए वीरेंद्र का चयन हो चुका है। वैसे तो पिछले साल जून में मूक-बधीर ओलंपिक होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से इसे टाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed