फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   due to water people block road

पानी किल्लत से खातीवास के लोगों ने झज्जर-दादरी मार्ग किया जाम

Thu, 27 Apr 2017 12:19 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Thu, 27 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
due to water people block road
Traffic Jam
गांव खातीवास में बुधवार को ग्रामीणों और महिलाओं ने सप्लाई का पानी न मिलने को लेकर लगभग दो घंटे तक झज्जर-खातीवास-दादरी रोड़ पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार व ग्राम पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने ग्राम सरपंच पर आरोप लगाया कि वे तालाबों से पानी को निजी ठेकेदरों को बेच रहे हैं और गांव स्थित निजी शिक्षण संस्थान के लिए पानी की पूर्ति को लकर स्पेशल लाईन डाली गई है जोकि पंचायत प्रतिनिधि द्वारा किया गया भाई-भतीजावाद जैसा कार्य है। इसके कारण उन्हें करीब छह माह से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही। इससे उन्हें तथा उनके पशुओं को जमीनी पानी के सहारे ही समय गुजारना पड़ रहा है। जाम की सूचना मिलते ही एसएसपी शशंाक सावन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही संबधित विभाग के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया। एसडीओ ने मौके पर वाटर सप्लाई देने का आश्वासन देकर लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। जाम खुलवाने में सीआईडी में कार्यरत एएसआई तेजा का अहंम योगदान रहा। इस दौरान करीब दो घंटे तक रहे रोड जाम के कारण झज्जर से खातीवास होकर दादरी को जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन


लोगों ने अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी
पेयजल समस्या से त्रस्त खातीवास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों को खपूब  खरी-खरी सुनाई। गुस्साए लोगों ने अधिक ारियों पर लोगों को जबरदस्ती परेशान करने का भी आरोप लगाया। बाद में विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन देकर अपना पल्ला छुड़ाया। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले छह माह से पेयजल संकट पैर पसारे हुए है। बार-बार शिकायतों के बाद भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े पैमाने पर प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


करीब 2 घंटे तक लगी रही वाहनों की कतारें
पानी की किल्लत के चलते लगाए गए जाम की सूचना पाकर एएसएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से जाम खुलवाने के काफी प्रयास किए, मगर प्रभावित लोग मौके पर ही समस्या समाधान की जिद पर अड़े रहे। इसी वजह से जाम लगभग दो घंटे तक लगा रहा और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ट्रकों के अलावा यात्रियों से भरी बसें भी दो घंटे तक जाम में फंसी रही। आखिरकार जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की समस्या का जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।

सभी आरोप निराधार : सरपंच
वहीं इस मामले में गांव के सरपंच जयप्रकाश का कहना है कि ग्रामीण द्वारा लगाए गए उस पर सारे आरोप निराधार हैं। जिस हिसाब से तालाबों में पानी आता है उसी हिसाब से गांव में सप्लाई दी जा रही है। पानी बेचने जैसा कोई मामला नहीं है।


मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है। पानी सप्लाई को लेकर मामले की गहनता के साथ जांच की जाएगी। अगर इसमें किसी भी पंचायत प्रतिनिधी या अन्य किसी को दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में पानी की सप्लाई को भी दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा।
-एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed