फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   due to the overflow of thejhajjr distibutiorship

माइनर के पानी में बह गए किसानों के अरमान

Wed, 20 Oct 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
due to the overflow of thejhajjr distibutiorship
बचा लो अपनी फसल ... झज्जर डिस्ट्रीब्यूट्री ओवरफ्लो होने के बाद मिट्टी के कट्टे लगाका कर फसल बचाने क - फोटो : Jhjhar
झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में सोमवार रात को सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया गया। वहीं रामपुरा माइनर धौड़ व दुजाना गांव के बीच रामपुरा माइनर टूटने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया और उनकी पकी हुई सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। मामले की जानकारी सिंचाई विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई, लेकिन सुबह करीब 11 बजे तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। जब मामले की जानकारी बेरी के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रघुबीर सिंह कादयान को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी अधिकारियों से इस बारे में बात कर राहत कार्य शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन

झज्जर डिस्ट्रीब्यूट्री ओवरफ्लो होने का पता जैसे ही किसानों को चला तो बेरी-दुजाना मार्ग पर किसानों की भीड़ एकत्रित हो गई और फसलों को बचाने में जूट गए। रात को झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में क्षमता से ज्यादा पानी छोडने से एमपी माजरा गांव में माइनर ओवरफ्लो हो गई तो किसानों ने जेसीबी की मदद मिट्टी डालकर काबू पा लिया, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण सुबह करीब 7 बजे रामपुरा माइनर टूट गई। माइनर टूटने से सैकड़ों एकड़ किसानों की तैयार फसल जलमग्न हो गई। वहीं काटी गई फसल पानी में बह गई। झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी नहर ओवरफ्लो होने व रामपुरा माइनर टूटने की सूचना जंगल की आग की तरफ फैल गई और मौके पर सैकड़ों किसान एकत्रित हो गए। अपने स्तर पर गोच्छी हैड व दुजाना मार्ग पर मिट्टी डालकर फसल को बचाने का कार्य शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर शुरू करवाया राहत कार्य
किसानों ने झज्जर डिस्ट्रीब्यूट्री ओवरफ्लो होने व रामपुरा माइनर टूटने की सूचना बेरी एसडीएम को दी। सूचना मिलने के बाद बेरी एसडीएम रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों की फसल को लेकर बचाव कार्य शुरू करवाया। किसान सुरेंद्र कादयान, परमजीत, रोहताश, नफे सिंह, नवीश, समेर, प्रविंद्र कादयान, अत्तर सिंह, उमराव बेरी, अनिल नंबरदार आदि का कहना है जब पानी की जरूरत होती है तब तो नहरों में पानी छोड़ा नहीं जाता है और रात को सिंचाई विभाग की लापरवाही से झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में क्षमता से ज्यादा पानी छोड़ दिया गया। जिससे बेरी के किसानों ने अपने स्तर पर फसलों को बचाने का कार्य किया और रामपुरा माइनर टूटने से सैकड़ों किसानों की कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई। किसान बार-बार धौड़ दुजाना लिंक ड्रेन में पानी डाले जाने की बात कह रहे थे अब धान की फसल तो खराब हो गई है कम से कम गेंहू की फसल बिजाई तो कर लेंगे। किसानों का कहना था कि खेतों में भरा पानी जल्द निकला गया तो अगली फसल की बुआई समय से हो जाएगी। वरना भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगा 160 क्यूसिक पानी पहुंचा 320 क्यूसिक पानी
बता दें कि रात को झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में 160 क्यूसिक पानी पहुंचना था, लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही से झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में 320 क्यूसिक पानी छोड़ दिया गया। यही पानी माइनर के टूटने का कारण बना और इसी वजह से रामपुरा माइनर गांव धौड़ के पास टूटकर धौड़ गांव के किसानों की फसल को जलमग्न कर दिया। जिससे किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया।
- मुआवजे को लेकर विधानसभा में उठाऊंगा आवाज : रघुबीर कादयान
झज्जर डिस्ट्रीब्यूटर में क्षमता से ज्यादा पानी व रामपुरा माइनर टूटने की सूचना के बाद हालात जानने के लिए पूर्व स्पीकर व बेरी हलके के विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादयान मौके पर पहुंचे। माइनर टूटने के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने किसानों को आश्वासन भी दिया कि नहर टूटने से किसानों की हुई बर्बाद फसल का मुआवजे को लेकर विधानसभा में आवाज उठाऊंगा। किसानों को पूरा मुआवजा दिए जाने की मांग की।
जिस भी अधिकारी की लापरवाही उसके खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
रामपुरा माइनर टूटने के बाद मौके पर पहुंचे मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा ने झज्जर डिस्ट्रीब्यूट्री में क्षमता से ज्यादा पानी छोडने व रामपुरा माइनर टूटने का मामला प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों को बर्बाद फसल का जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा और झज्जर डिस्ट्रीब्यूट्री में क्षमता से ज्यादा पानी छोडने वाले अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। -
- ये बोले किसान
किसान सुरेंद्र कादयान ने बताया कि धान की फलस तैयार हो चुकी थी और मौजूदा समय में इस धान की कटाई का कार्य भी किया जा रहा था। ऐसे हालात में पानी भरने से किसानों को धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
----
किसान सुमेर ने बताया कि दो दिन पूर्व हुई बेमौसम की बारिश से उनकी फसल को कुछ हद तक खराब कर दिया था, लेकिन रात को नहर ओवरफ्लो होने से फसल खराब हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द किसानों को फसल का पूरा मुआवजा दिया जाए।

वर्जन
झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी ओवरफ्लो होने व रामपुरा माइनर टूटने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर गोच्छी हेड, रामपुरा माइनर पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। माइनर पर पहुंचे पर हालात का जायजा लिया और किसानों की फसल को बचाने का कार्य शुरू करवाया गया। माइनर टूटने से खराब हुई किसानों की फसल की स्पेशल गिरदावरी करवाकर जल्द ही उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
- रविंद्र कुमार, एसडीएम, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed