फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to rain and storm, the electricity corporation has suffered a loss of 75 to 80 lakhs

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश व आंधी के कारण बिजली निगम को 75 से 80 लाख का नुकसान

Sun, 04 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 04 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Due to rain and storm, the electricity corporation has suffered a loss of 75 to 80 lakhs
झज्जर। शुक्रवार को हुई तेज बारिश व आंधी के कारण जिले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को करीब 75 से 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान करीब 300 पोल टूट गए और करीब 25 ट्रांसफार्मर खराब हो गए। वहीं जिले में सभी क्षेत्रों में अब बिजली सप्लाई बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को आई तेज बारिश व आंधी के कारण काफी नुकसान हुआ है। इसके चलते कई स्थानाें पर बिजली बाधित रही। इसके कारण लोगों को परेशानियाें का सामना भी करना पड़ा था। वहीं बिजली निगम की तरफ से अधिकतर इलाकों में बिजली को सुचारू कर दिया गया और बची हुई शिकायतों पर काम जारी रहा। शनिवार को बिजली निगम की तरफ से पूरे जिले में बिजली की सप्लाई को सुचारू कर दिया गया। शहर में पिछले दो दिनों में बिजली से संबंधित करीब 400 शिकायतें आई हैं। वहीं शुक्रवार को 150 शिकायतें दर्ज की गई। शुक्रवार को आई सभी शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली निगम में बिजली से संबंधित करीब 250 शिकायतें आई है, जिसमें से करीब 200 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। बची शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में शुक्रवार को आई बारिश व आंधी के कारण बिजली निगम को काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर 300 बिजली के पोल टूट गए। वहीं 25 ट्रांसफार्मर भी खराब हुए हैं। इस दौरान बिजली निगम झज्जर को करीब 75 से 80 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं जिले में सभी क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई को सुचारू किया जा चुका है।
- यशवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed