फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to old enmity, the car rider hit the motorcycle

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुरानी रंजिश के कारण कार सवार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

Thu, 28 Nov 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Due to old enmity, the car rider hit the motorcycle
साल्हावास। क्षेत्र के गांव सुंदरहेटी नौगांव में पुरानी रंजिश में एक मोटरसाइकिल सवार को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में अपने ही गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में चांद सिंह निवासी नौगांवा ने बताया कि उसने एक साल पहले गांव सुंदरहेटी में जमीन खरीदी है। जब से ही उसका गांव सुंदरहेटी में विवाद चल रहा है। उसके खिलाफ भी लडाई-झगड़े का थाना साल्हावास में मुकदमा दर्ज है। वह मंगलवार को सासरोली चौक से होकर गांव सुंदरहेटी से बाइक से आ रहा था। उसके पीछे बाइक पर संजय बैठा था। जब हम हैचरी से थोड़ा पीछे पहुंचे तो स्वीफ्ट कार चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसको जान से मारने की नियत से पीछे से टक्कर मारी। जिससे उसको व संजय को काफी चोटें आई। इस दौरान उसको मारने की नियत से दो बार गाड़ी ऊपर चढ़ाई। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर गया। कार को नीरज निवासी सुंदरहेटी चला रहा था, उसके साथ कार में धीरज और धर्मेन्द्र निवासी गांव सुंदरहेटी भी सवार थे। योजना बनाकर तीनोंं ने ऐसा कार्य किया। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed