फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   due to civic animies

प्रदर्शन के खौफ के कारण बाजार बंद

Sat, 20 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /बहादुरगढ़
ब्ययूराो/अमर उजाला /बहादुरगढ़ Updated Sat, 20 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
due to civic animies

जाट आरक्षण की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन और जाम के कारण बहादुरगढ़ में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। हालात ये हैं कि खौफ के कारण शनिवार को शहर के सारे बाजार बंद रहे, जबकि एहतियातन उद्योगों को भी बंद करवा दिया गया। किसी भी अप्रिय हालात से निपटने के लिए सेना की टुकड़ियां पहुंच चुकी हैं और क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। आरक्षण के लिए जाटों का आंदोलन शनिवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया। गत दिवस रोहतक में सुलगी आग का असर शनिवार को क्षेत्र में साफ नजर आया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कुछ सैनिक और अर्धसैनिक क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। सेना के आगमन के साथ शहर में जाम लगाए आंदोलनकारियों के समर्थन में गांवों से आने वालों का सिलसिला तेज हो गया। शनिवार को कई गांवों से बार्डर पर जाम में समर्थन के लिए ट्रॉलियों में भर-भर कर भीड़ पहुंची।

विज्ञापन

अफवाहों का बाजार रहा गर्म

सुबह बाजार खुलना शुरू ही हुआ था कि क्षेत्र में अफवाहों का दौर शुरू हो गया। कभी रेलवे रोड पर दुकान जलाने की अफवाह ने जोर पकड़ा तो कभी शहर के मेन बाजार में आगजनी का शोर उठा। हालांकि कहीं कुछ नहीं हुआ था। सहमे दुकानदार सुबह से ही दुकान खोलने से हिचकते नजर आए।

विज्ञापन

अराजक तत्व हुए सक्रिय

करीब साढ़े ग्यारह बजे मेन बाजार में आधा दर्जन बाइक सवार पहुंचे और डंडों से पकौड़े वाले के काउंटर का शीशा तोड़ दिया और दुकानें बंद करने की धमकी देकर चलते बने। इसके बाद तो पहले से सहमे दुकानदारों के शटर धड़ाधड़ गिरते चले गए। बाद में एक कार में सवार तीन युवक भी धमकी देने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार बंद, उद्योग भी बंद

तनावपूर्ण हालात के चलते शनिवार को तमाम बाजार बंद रहे। रेलवे रोड,़ मैन बाजार नाहरा-नाहरी रोड़, झज्जर रोड व अन्य बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। दवाइयां आदि के साथ अन्य प्रतिष्ठान भी बंद रहे। इसके अलावा उद्योगों को पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा के लिए बंद करा दिया।


पेट्रोल-डीजल पर कोटा शुरू

क्षेत्र में आवश्यक सामान की किल्लत का दौर शुरू हो गया है। क्षेत्र में अधिकतर पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया है जबकि इंडियन आयल ने सप्लाई किल्लत को देखते हुए कोटा सिस्टम लागू कर दिया। कंपनी के सेल्स आफिसर ए अवस्थी के अनुसार टू-व्हीलर को 50 और फोर व्हीलर को 100 रुपये तक का ही पेट्रोल/डीजल मिलेगा।


प्रशासन का पक्ष

बहादुरगढ़ में हालात तनावपूर्ण लेकिन काबू में हैं। सीआरपी के 900 से ज्यादा और रैपिड एक्शन फोर्स के 240 जवान शहर में पहुंच गए हैं।

प्रदीप कुमार, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed