{"_id":"65b28e50f05ae6bcee0d1d48","slug":"due-to-cc-road-construction-the-route-will-remain-diverted-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107462-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीसी सड़क निर्माण के चलते रूट रहेगा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीसी सड़क निर्माण के चलते रूट रहेगा डायवर्ट
Thu, 25 Jan 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। छुछकवास में दूसरी तरफ सीसी सड़क निर्माण के चलते छोटे वाहनों के लिए भी रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यह रूट डायवर्ट इस्लामगढ़ की ढाणी से किया गया है। लोक निर्माण विभाग के जेई अरुण कुमार ने बताया कि छुछकवास में सीसी सड़क का निर्माण चल रहा है। एक तरफ सड़क का निर्माण हो चुका है और अब दूसरी तरफ से होना है। इसलिए शुक्रवार से सीसी सड़क निर्माण के चलते रूट को इस्लामगढ़ की ढाणी के पास से डायवर्ट किया गया है। यहां से ही छोटे वाहनों को गुजारा जाएगा। बडे़ वाहनों के आने पर पहले ही पाबंदी लगा रखी है। इसलिए सभी वाहन चालक इस्लामगढ़ की ढाणी से वाहन लेकर जाए। संवाद
विज्ञापन