फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DTP's bulldozer runs on illegal colony

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का बुलडोजर

Wed, 26 Jun 2024 06:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 26 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
DTP's bulldozer runs on illegal colony
बहादुरगढ़। मंगलवार को डीटीपी ने नूना माजरा गांव के पास दो एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में बुलडोजर चलाया। यहां पर 12 बाउंड्री वॉल, एक निर्माणाधीन मकान और रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई में किसी तरह का खलल न पड़े, इसको लेकर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। डीटीपी सुमनदीप का कहना है कि अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को डीटीपी विभाग ने झज्जर रोड पर स्थित नूना माजरा गांव के पास दो एकड़ अवैध कॉलोनी में एक स्ट्रक्चर और कंक्रीट से बने रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया। वहीं एचएल सिटी के पास अवैध रूप से बनाए गए ढाबा को तोड़ा गया। डीटीपी विभाग की यह तोड़फोड़ कार्रवाई कई घंटों तक चली। अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ का किसी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ। हालांकि तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। तोड़फोड़ के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीपीओ उमेद सिंह मौजूद रहे। पिछले दिनों भी डीटीपी विभाग की ओर से अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई थी। डीटीपी सुमनदीप ने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस तरह की अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें। इससे उन्हें काफी नुकसान होगा। ऐसे में कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे। विभाग की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed