{"_id":"6750bb3d7913fbb89c028f07","slug":"dtc-buses-not-get-time-table-even-after-15-days-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-116192-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डीटीसी बसों को 15 दिन बाद भी नहीं मिला टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डीटीसी बसों को 15 दिन बाद भी नहीं मिला टाइम
Thu, 05 Dec 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। नजफगढ़-नांगलोंई स्टैंड से झज्जर के लिए चलने वाली डीटीसी की बसों को करीब 15 दिनों के बाद भी झज्जर बस स्टैंड में खड़ा करने के लिए टाइम टेबल नहीं मिला है। बस स्टैंड के बाहर से ही सवारी डीटीसी बसों में बैठ रही है।
16 नवंबर को नजफगढ़-नांगलोंई स्टैंड से झज्जर के लिए डीटीसी बसों का शुभारंभ किया गया था, इसके पश्चात कुछ दिनों तक तो डीटीसी बसों को बस स्टैंड के अंदर खड़ा करने का स्थान दिया गया। वहीं, करीब 15 दिन पहले डीटीसी की किसी भी बस को बस अड्डे के अंदर ही नहीं आने दिया गया। इसके बाद से ही डीटीसी बसों को बस अड्डे के बाहर ही करीब आधे किलोमीटर दूर खड़ा करना पड़ रहा है। इससे इनमें सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डीटीसी बस चालकों को बस अड्डे के बाहर से यात्रियों को बैठाना पड़ रहा है। वहीं इस रूट पर चलने वाली दोनों बसे नियमित रूप से अपने दो-दो चक्कर लगा रही है। ढांसा बार्डर पर कुछ दिनों पहले हुई कहासुनी के चलते डीटीसी बस चालक अपनी बसों को शहर के रास्ते से नहीं ले जाकर बाइपास के रास्ते से लेकर जाते थे, लेकिन बादली में हुई पंचायत के बाद डीटीसी बस चालक शहर के रास्ते से ही यात्रियों को बैठाकर अपने रूट की तरफ जा रहे है।