फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DSP Ashok Kumar dies from Corona

कोरोना से डीएसपी अशोक कुमार का निधन

Tue, 27 Apr 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
DSP Ashok Kumar dies from Corona
अशोक कुमार, फाइल फोटो - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़/बादली। उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वर्तमान में जिले में तैनात डीएसपी अशोक कुमार को बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण एम्स बाढ़सा में उपचाराधीन थे। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डीएसपी अशोक कुमार के निधन से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। डीएसपी की लिहाज से उनके पास सदर थाना बहादुरगढ़ और बादली थाना के पर्यवेक्षण अधिकारी का प्रभार था। वे सोनीपत जिले के गांव थाना कलां के निवासी थे। वह 18 अप्रैल 1994 को बतौर सहायक उप निरीक्षक हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए। 7 फरवरी 2019 को वह डीएसपी के पद पर पदोन्नत हुए। हरियाणा के कई जिलों में तैनात रहे थे। डीएसपी से पहले बहादुरगढ़ में अन्य पदों पर भी रहे। गत वीरवार 22 अप्रैल को स्वस्थ रहते हुए उन्होंने केएसपी के मांडोठी टोल प्लाजा पर उस समय ड्यूटी दी थी जब किसान आंदोलनकारियों की भीड़ केएमपी को टोल फ्री करवाने पहुंच गई थी। अशोक कुमार बहुत मिलनसार इंसान थे। फरियादियों को उनसे मिलने कभी कोई परेशानी नहीं होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed