{"_id":"5f57cfd48ebc3e54ec5db36e","slug":"droped-the-pvc-market-bahadurgarh-news-rtk572659251","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटवाड़ा की जमीन पर बनी अवैध पीवीसी मार्केट को प्रशासन ने किया धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जटवाड़ा की जमीन पर बनी अवैध पीवीसी मार्केट को प्रशासन ने किया धराशायी
विज्ञापन
-फोटो 5 : मौके पर मौजूद एसडीएम हितेंद्र शर्मा व नगर परिषद के अधिकारी।
- फोटो : Bahadurgarh
टीकरी बॉर्डर के साथ सटी जटवाड़ा की जमीन पर अवैध रूप से विकसित पीवीसी मार्केट में प्रशासन की ओर से मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। नगर परिषद की टीम ने पुलिस के सहयोग से करीब 70 एकड़ में बसी मार्केट को पूरी तरह धराशायी कर दिया। साथ ही यहां लोगों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा से यहां पर कबाड़ का काम शुरू किया जाता है तो उन लोगों के साथ-साथ जमीनों के मालिकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही मामला दर्ज भी कराया जाएगा। नगर परिषद के पूरे अमले के साथ एसडीएम व तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे।
दरअसल, एनजीटी के आदेश पर दिल्ली से पीवीसी मार्केट हटा दी गई थी। उसके बाद प्लास्टिक व्यापारियों की नजर बॉर्डर के साथ लगती जटवाड़ा की जमीन पर पड़ी। एक के बाद एक व्यापारियों ने उक्त जमीन पर डेरा डालना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कई एकड़ तक यह मार्केट विस्तार कर गई। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) के चेयरमैन भूरेलाल की ओर से अवैध पीवीसी मार्केट को लेकर दिए गए कड़े निर्देशों की पालना करते हुए मंगलवार को नगर परिषद व पुलिस प्रशासन ओर से संयुक्त कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम की कार्रवाई को देखते ही लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों से अपना सामान लेने जाने की इजाजत मांगी। अधिकारियों ने उक्त लोगों को जल्द से जल्द अपना सामान समेटने के आदेश दिए। इसके बाद तोड़फोड़ कार्रवाई अमल में लाई गई। यहां पर 70 एकड़ में लगे बांस-बल्लियों से बनाए गए कमरों को भी पूरी तरह धराशायी कर दिया गया। तीन जेसीबी द्वारा पूरी मार्केट में बांस-बल्लियों से बने ढांचों को ढहा दिया गया।
तोड़फोड़ कार्रवाई में मौजूद रहा पुलिस प्रशासन
अवैध पीवीसी मार्केट में तोड़फोड़ के दौरान किसी तरह का हंगामा न हो, इसके लिए पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी। जो लोग इसका विरोध करने पहुंचे उन्हें एक साइड किया गया। तोड़फोड़ कार्रवाई से पहले व्यापारी अपने सामान को गाड़ियों भरकर दूसरे स्थानों की ओर चले गए।
विज्ञापन
धर्मकांटा बनाए व्यापारियों को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता नवीन धनखड़ की ओर से यहां पर धर्मकांटा बनाने वाले व्यापारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि वे यहां अपने सामान को नहीं हटाते हैं या तोड़ते हैं तो फिर नगर परिषद की टीम द्वारा तोड़फोड़ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल उन्हें तीन दिन के लिए समय दिया गया है।
तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
मंगलवार को बाईपास के नजदीक स्थित सैनिक स्कूल के पीछे बसी पीवीसी मार्केट में तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान नगर परिषद टीम में नवीन धनखड़ कार्यकारी अभियंता, मुकेश कुमार सचिव, विवेक जैन भवन निरीक्षक, अनिल कुमार जेई, बृजेश हुड्डा एमई व मुख्य सफाई निरीक्षक बलबीर सिंह मौजूद रहे। मंगलवार को पूरा दिन अवैध पीवीसी मार्केट में तोड़फोड़ की कार्रवाई चलती रही। मौके पर एसडीएम हितेंद्र शर्मा व तहसीलदार कनब लाकड़ा भी मौजूद रहे।
पूरी जमीन से हटाई जाएगी अवैध पीवीसी मार्केट : एसडीएम
करीब 70 एकड़ पर अवैध पीवीसी मार्केट बसी हुई है। लगातार नोटिस देने के बावजूद व्यापारियों व लोगों द्वारा इसे नहीं हटाया जा रहा था। मंगलवार को अवैध पीवीसी मार्केट में तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन इस पर पूरा सख्त रवैया अपनाएगा। धर्मकांटा मालिकों को भी तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद वे नहीं हटाते हैं तो फिर तोड़फोड़ कार्रवाई की जाएगी। एनजीटी के आदेशों की पूरी पालना की जाएगी।
- हितेंद्र शर्मा, एसडीएम, बहादुरगढ़।