फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drizzle Causes Drop in Temperature; City Feeder No. 6 Disrupted for Two Hours

Jhajjar-Bahadurgarh News: बूंदाबांदी से गिरा तापमान, सिटी नंबर-6 फीडर दो घंटे रहा बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Drizzle Causes Drop in Temperature; City Feeder No. 6 Disrupted for Two Hours
19jjrp27- बारिश के दौरान पुराना बर्फखाना रोड से गुजरते वाहन चालक। संवाद
झज्जर। शहर व आसपास के क्षेत्र में वीरवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहर में दोपहर से लेकर रात तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इसके चलते सुबह के समय सिटी नंबर-6 फीडर दो घंटे बाधित हुआ। तापमान में कमी आई और वातावरण में ठंडक बनी रही।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ था फिर दिन में धूप निकल आई थी। दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। खेतों में खड़ी फसल की कटाई का काम भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बारिश के चलते देव नगर फीडर भी सुबह खराब हो गया था जिसे ठीक कर दिया गया था। शाम को भी देव नगर फीडर में दिक्कत आई जिसे ठीक किया गया। वीरवार को शिकायत केंद्र पर शाम तक 70 शिकायतें आई जिनमें से 50 का समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार को भी शहर के सिटी नंबर-5, सेक्टर-9, रेस्ट हाउस, सिटी नंबर-6 और सिटी नंबर-2 फीडर ब्रेक डाउन हो गए थे जिनको ठीक कर बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed