फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drinking water connections will be laid under Amrit Yojana-2

Jhajjar-Bahadurgarh News: अमृत योजना-2 के तहत पेयजल के बिछाए जाएंगे कनेक्शन

Wed, 29 May 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 29 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Drinking water connections will be laid under Amrit Yojana-2
झज्जर। अमृत (अटल मिशन फॉर रेजुवीनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉरमेशन) योजना-2 के तहत झज्जर शहर को पेयजल लाइन बिछाने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने चयन किया है। इसके तहत आधा सर्वे का काम पूरा हो चुका है और बाकी बचा हुआ सर्वे का काम जून माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल चुनाव के चलते सर्वे का काम धीमा पड़ गया था। अब चार जून के बाद यह सर्वे का काम दोबारा तेजी से कराकर पूरा किया जाएगा। उसके बाद सर्वे एजेंसी द्वारा इसका एस्टीमेट तैयार कर अधिकारियों को सौंपा जाएगा। फिर उसे मुख्यालय पास होने के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद शहर में इसका काम शुरू हो सकेगा। अब तक विभाग की तरफ से 60 प्रतिशत सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। पिछले साल वैध हुई 32 काॅलोनियों में भी विभाग की तरफ से सर्वे का काम किया जाएगा ताकि उन कालोनियों में भी भविष्य में सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाई जा सके।
विज्ञापन


यह ली जा रही जानकारी
सर्वे के तहत घर-घर जाकर सर्वे टीमों द्वारा उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन नंबर, आधार नंबर, फैमिली आईडी, कॉलोनी का नाम, मकान नंबर, पेयजल कनेक्शन है या नहीं है, पेयजल कनेक्शन पास है या नहीं है, पेयजल लाइन गली में है या नहीं है, सीवरेज कनेक्शन है या नहीं है, गली में सीवर लाइन है या नहीं है, सीवर कनेक्शन है या नहीं है, सीवरेज कनेक्शन पास कराया गया है या नहीं... इस तरह की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां ली जा रही है। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य अमृत-2 योजना के तहत शहर में पानी की व्यवस्था दुरुस्त करना है। इस सर्वे के तहत इकट्ठा किए गए डाटा के आधार पर शहर में अनेक गलियों में पानी की लाइन व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग के पास जमा होगा डाटा
टीम घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से उनकी विभागीय आवश्यकता अनुसार जरूरी सूचना हासिल कर विभाग को सबमिट करेंगी ताकि इसके सहयोग से विभाग एक पर बड़े पैमाने पर प्रारूप तैयार कर सके कि शहर में किस स्तर पर किस तरह की पेयजल आपूर्ति लाइनों का जाल बिछाया जाना ताकि आमजन को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा किस तरह से दिया जा सके।


वर्जन
अमृत योजना-2 के तहत सर्वे का काम किया जा रहा है। चुनाव के चलते यह काम धीमा हो गया था, लेकिन अब दोबारा शुरू कराया जाएगा। जून में सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद एस्टीमेट मिल जाएंगे और उनको मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
-अमित श्योकंद, एसई, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed