फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drill and lecture organised on NCC Day

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीसी दिवस पर ड्रिल और व्याख्यान आयोजित

Mon, 24 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 24 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Drill and lecture organised on NCC Day
23jjrp08- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत-कॉलेज
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में एनसीसी दिवस पर 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी के निर्देशानुसार ड्रिल प्रदर्शन और व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट्स ने अनुशासन और सामूहिकता का परिचय देते हुए ड्रिल प्रस्तुत की। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट श्रीकिशन चाहर ने एनसीसी के गौरवपूर्ण इतिहास और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न युद्धों एवं आपदाओं के समय एनसीसी कैडेट्स की भूमिका को रेखांकित करते हुए युवाओं को अनुशासन और सेवा भावना अपनाने का संदेश दिया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कविता ने कहा कि ड्रिल केवल परेड का अभ्यास नहीं है बल्कि यह कैडेट्स के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता और तत्परता को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने कैडेट्स से शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पूर्व एनसीसी कैडेट नीलम ने भी कैडेट्स को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम के समापन पर कैडेट्स ने एनसीसी गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed