फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drain construction should be done as per set standards

Jhajjar-Bahadurgarh News: तय मानकों के अनुसार हो नाला निर्माण

Wed, 20 Mar 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Drain construction should be done as per set standards
साल्हावास। गांव खानपुर कलां में चल रहे नाले व गली निर्माण का बीडीपीओ राजाराम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को तय मानकों के अनुसार ही सामग्री का प्रयोग करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने नाले के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को सख्त हिदायत दी कि वो निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरते। नाले के निर्माण कार्य में अच्छी सामग्री का प्रयोग करे। दूषित पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले का पानी बंजर भूमि में छोड़ा जाएगा। यह गांव से बाहर जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से गांव की गलियों में पानी भरा रहता था। इस समस्या को देखते हुए नाले का निर्माण किया जा रहा। जहां तक नाला बनाया जाना है, वहां तक सड़क निर्माण भी किया जाना है। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सोमवीर ने बताया कि फिलहाल एक तरफ नाला बनाया जा रहा है। बजट आते ही इस नाले के दूसरी तरफ भी नाला बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed