फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dr. Priyanka's associates shocked by questioning in Delhi blast case

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली धमाका मामले में पूछताछ से डॉ. प्रियंका के साथी सकते में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dr. Priyanka's associates shocked by questioning in Delhi blast case
झज्जर। सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार डॉ. आदिल अहमद के बारे में जानकारी के लिए रोहतक निवासी चिकित्सक डॉ. प्रियंका शर्मा से पूछताछ को लेकर साथी चिकित्सक सदमे में हैं। उनको यकीन नहीं हो रहा। उनका कहना है कि डॉ. प्रियंका हमेशा अपने काम के लिए समर्पित रही है। उनके परिवार ने काफी संघर्ष किया है और उनका ऐसे मामले में बिल्कुल भी हाथ नहीं हो सकता।
विज्ञापन

जीएमसी अनंतनाग से एमडी की पढ़ाई कर रही डॉ. प्रियंका झज्जर जिले के खरहर पीएचसी में तीन साल चार माह तक मेडिकल ऑफिसर रही। यही पर ही उनकी ज्वाइनिंग हुई थी और यही से ही वह आगे एमडी की पढ़ाई के लिए अनंतनाग गई थी। यह पीएचसी डीघल सीएचसी के तहत आती है, इसलिए डॉ. प्रियंका की डीघल सीएचसी में आपातकालीन में भी ड्यूटी लगती रहती थी।
विज्ञापन

उनके साथ काम करने वाली डॉ. आकृति हुड्डा ने बताया कि डॉ. प्रियंका 2020 से 2023 तक खरहर पीएचसी में रही। लेकिन मेरी ज्वाइनिंग 2022 की थी। लगभग डेढ़ साल से ज्यादा डॉ. प्रियंका के साथ काम किया। वह अपने अपने काम और परिवार की सेवा के लिए आगे रहती थी। इस दौरान उनकी माताजी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी और वह पूरा समय उनका ध्यान रखती थी। उन्होंने भी खबर पढ़कर पता लगा कि डॉ. प्रियंका से पूछताछ हुई है। किसी भी फील्ड में सीनियर से बातचीत होती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह ऐसा काम करे। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप ने बताया कि बैठक के दौरान कई बार डॉ. प्रियंका से मुलाकात व बातचीत हुई। वह अपने काम के लिए काफी डेडीकेटिड रहती थी। उनको भी समाचार पढ़ने के बाद पता लगा कि एजेंसी ने उनसे पूछताछ की है। किसी भी पेशे में सीनियर से बातचीत होती है, ऐसे में सामने वाला यदि कोई गलत काम कर रहा है तो उसका पता कैसे चलेगा। डॉ. प्रियंका की सीनियर से बातचीत हुई है तो यह रूटीन में हुई होगी। उनका इस केस से कोई नाता नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed