फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dozens of youths attacked two employees

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो कर्मचारियों पर दर्जनभर युवकों ने किया हमला

Tue, 07 Mar 2023 08:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:05 AM IST
विज्ञापन
Dozens of youths attacked two employees
बहादुरगढ़। इलाके में कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब बादली गांव के पाहसोर में दो कर्मचारियों पर दर्जनभर से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से वार किए गए। इस हमले में दोनों घायल हो गए। घायल पक्ष की शिकायत पर बादली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात दरियापुर के निवासी कर्मवीर और उसके सहकर्मी राहुल के साथ हुई है। पुलिस को दी शिकायत में कर्मवीर का कहना है कि वह गांव पाहसोर में स्थित वेयरहाउस में सुपरवाइजर है। वह और उसका साथी राहुल बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जा रहे थे। जब पाहसोर अड्डे के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही दर्जनभर से अधिक युवक खड़े थे। उनके हाथ में लाठी-डंडें थे। हमें देखकर बोले, ये ही हैं पकड़ो इनको। इस तरह से उन्होंने हमारा रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडो से प्रहार किए। भीड़ बढ़ने लगी तो वे सभी हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। उन हमलावरों में जहांगीरपुर का नवीन भी शामिल था। उधर, सूचना पाकर बादली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कर्मवीर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झगड़े की वजह और हमलावरों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed