फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Door-to-door vaccination of livestock begins

Jhajjar-Bahadurgarh News: पशुओं का घर-घर टीकाकरण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door vaccination of livestock begins
बादली। पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को मुंह-खुर बीमारी से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभागीय टीमें गांवों में पहुंचकर घर-घर जाकर गाय, भैंस और अन्य पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य और समय पर टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


पशु चिकित्सक संदीप सिंहमार ने बताया कि बादली, गुभाना, बुपनियां, दरियापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में अब तक 10 हजार से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मुंह-खुर बीमारी से पशुओं के दूध उत्पादन में कमी आती है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। समय पर टीकाकरण इस बीमारी से बचाव में काफी प्रभावी है।
विज्ञापन


उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे टीकाकरण को लेकर किसी तरह की भ्रांति न रखें। टीका पशुओं के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है और उन्हें बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मनीष डबास ने बताया कि पूरे जिले में अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने पशुपालकों से विभागीय टीमों का सहयोग करने और अपने पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाने की अपील की।

कैप्शन 72 :
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed