फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Door-to-door garbage collection work stopped, city filled with garbage

Jhajjar-Bahadurgarh News: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम ठप, कूड़े से अटा शहर

Wed, 13 Sep 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 13 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection work stopped, city filled with garbage
बहादुरगढ़। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी रही। कर्मियों ने 24 हड़ताल के चलते सफाई नहीं होने से शहर में कूडे के ढेर लगने लगे हैं। चौक-चौराहे और बाजारों में गंदगी से बुरा हो गया है। कूडे से दुर्गंध उठने लगी है और बीमारियों का अंदेशा बन गया है। व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है। सफाई कर्मियों ने अब 24 घंटे लगातार धरना जारी रखने की घोषणा कर दी है। साफ कह दिया कि मांग पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण शहर के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। सब्जी मंडी, नागरिक अस्पताल के पास दिल्ली-रोहतक रोड के साथ लगते डपिंग स्टेशनों पर भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा हुआ है। झज्जर रोड़ पर सब्जी मंडी, दिल्ली-रोहतक रोड, नागरिक अस्पताल के साथ लगती गली, कबीर बस्ती, बराही रोड सहित अन्य कालोनियों में कूड़े के ढेर लगे हुए है। संगठन के प्रधान राजपाल ने कहा कि वे हड़ताल नहीं करना चाहते, मगर उनकी मांगों को पूरा करने की बजाय केवल आश्वासन ही मिले हैं जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि अब जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती हड़ताल समाप्त नहीं होगी।
विज्ञापन



सफाई कर्मियों के विरोध के चलते नहीं हो रहा कूड़ा कलेक्शन
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने की जिम्मेवारी ठेकेदार की है। शहर में करीब 35-40 गाड़ियां व ट्रैक्टर ट्राली है, जो शहर में घर घर से कूड़ा उठाती है। मगर मंगलवार को यह व्यवस्था भी प्रभावित रही है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि वह डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए निकलते है तो सफाई कर्मचारियों द्वारा उनका विरोध किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed