{"_id":"68f5422e7e42bbf979092d2c","slug":"diwali-today-the-light-of-diyas-will-dispel-darkness-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127430-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दीपावली आज, दीयों की रोशनी से दूर होगा अंधकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दीपावली आज, दीयों की रोशनी से दूर होगा अंधकार
Mon, 20 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
19jjrp11- दमकल केंद्र पर अलर्ट पर खड़ी की गई गाड़ियां। संवाद
झज्जर। दीपावली पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। दीयों की रोशनी व रंग-बिरंगी लाइटों से अंधकार दूर होगा। बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों ने दीपावली मनाने की तैयारियां कर ली हैं। रविवार से आतिशबाजी शुरू है और सोमवार देर रात तक आतिशबाजी का नजारा आसमान में देखने को मिलेगा।
लोगों ने मिठाई, ड्राई फ्रूट और गिफ्ट देकर एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। सोमवार शाम को लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। रविवार को पूरा दिन लोग दीपावली की सफाई करने के साथ-साथ बाजार में खरीदारी करने में व्यस्त रहे। बाजार में लोगों की भीड़ रही। बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
घर को सजाने के लिए लोग लडियां, झालर, मालाओं के अलावा मूर्तियों की खरीद कर रहे थे। इसके अलावा बाजार में सेल की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखी। डिस्काउंट वाले सामान की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे
दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा, विश्वकर्मा दिवस के चलते पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस भीड़-भाड़ वाले बाजारों, बस स्टैंड सार्वजनिक स्थानों पर चोरी व छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखे हुए है। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए बाजारों व मंदिरों में सादे कपड़ों में अतिरिक्त महिला व पुलिस बल की तैनाती की गई है।
झज्जर व बहादुरगढ़ के मुख्य बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जिला पुलिस की सभी राइडर व पीसीआर टीम निरंतर मुस्तैदी पूर्वक गश्त कर रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस बल तैनात किया गया है, जिनमें कुछ कर्मचारी व अधिकारी सादा कपड़ों में डयूटी करते हुए असामाजिक तत्वों पर नजर रख रहे हैं। मनचले युवकों, चैन स्नैचर व जेब तराशने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। किसी भी संदिग्ध व अजनबी व्यक्ति को अपने पास ठहरने न दें। किसी असामाजिक तत्व की जानकारी मिलने पर पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 7056667275, 76 को सूचना दें।
- डॉक्टर राजश्री सिंह, पुलिस आयुक्त
सिविल अस्पताल में बर्न वार्ड बनाया
सिविल अस्पताल में दीपावली को देखते हुए चार बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा आपातकालीन विभाग में 8-8 घंटे के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी सर्जन को ऑन कॉल ड्यूटी पर रखा गया है। आपातकालीन विभाग में जरूरत होने पर उनको बुलाया जा सकेगा। इसके अलावा 15 एंबुलेंस अलर्ट पर रखी गई हैं। साथ ही हर थाने में एक-एक एंबुलेंस को तैनात किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उनको तुरंत घटनास्थल पर भेजा जा सके।
दमकल तैयार, कर्मियों की छुट्टियां रद्द
दमकल विभाग भी दीपावली पर पूरी तरह से तैयार है। दमकल विभाग झज्जर में चार गाड़ियां हैं। इसमें एक छोटी व तीन बड़ी गाड़ी हैं। इसमें एक बेरी और एक बाढ़सा और तीन झज्जर दमकल केंद्र पर तैनात हैं। सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।