{"_id":"6994cf1c5c4370f8850144a3","slug":"district-level-agriculture-fair-and-farmers-conference-organized-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131857-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला स्तरीय कृषि मेला एवं किसान सम्मेलन का आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला स्तरीय कृषि मेला एवं किसान सम्मेलन का आयोजित
विज्ञापन
17jjrp04- गांव बिठला में आयोजित जिला स्तरीय कृषि मेले में किसानों को संबोधित करते हुए एसडीएम अ
साल्हावास। गांव बिठला में मंगलवार को जिला प्रशासन तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा पोषक मोटे अनाज जैसे बाजरा, कौडो, ज्वार, रागी, कंगनी व कुट्टु के उत्पादन व उपयोग पर विशेष बल दिया गया। एसडीएम अंकित कुमार चौकसे ने बतौर मुख्य अतिथि कृषि मेले का शुभारंभ किया।
उन्होंने एग्री स्टैक फार्मर आईडी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से किसी प्रकार के भ्रम में न आने की अपील करते हुए उनकी समस्याओं पर विस्तार से संवाद किया। इससे पहले उप कृषि निदेशक डॉ. जितेन्द्र अहलावत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
किसानों की समस्या को सुना
उप कृषि निदेशक डॉ. जितेन्द्र अहलावत ने मेले में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका मौके पर समाधान किया। जिले में अब तक कुल 56 हजार 166 किसानों की डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी हैं। ब्लॉकवार प्रगति के अनुसार बादली में छह हजार 448, बहादुरगढ़ में 12 हजार 867, बेरी में नौ हजार 972, झज्जर में 13 हजार 37, मातनहेल में नौ हजार 521 तथा सालावास में चार हजार 321 किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है। इस दौरान कृषि विशेषज्ञ डॉ. भैयाराम, कृषि विकास अधिकारी डॉ. यगदीप यादव, डॉ. जगजीत सांगवान, सतीश कुमार, डाॅ. रोहित वत्स, रघुबीर सिंह तहसीलदार, राहुल मेहरा उपस्थित रहे।