{"_id":"5e8a062a8ebc3e75e104d01c","slug":"district-administration-will-arenge-deta-of-jamaties-jhjhar-news-rtk5496869134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मार्च से अब तब तबलीगी जमात से आए लोगों का डाटा एकत्रित होगा : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मार्च से अब तब तबलीगी जमात से आए लोगों का डाटा एकत्रित होगा : उपायुक्त
विज्ञापन
डीसी जितेंद्र कुमार।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार एक मार्च से आज तक तब्लीगी जमात से जो भी व्यक्ति झज्जर जिला में आया है उन सभी का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गहनता से सर्वे करते हुए ऐसे लोगों का पता लगाने के लिए कार्य शुरू कराने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि घर पर रहकर ही हम इस महामारी से बच सकते हैं और यह बेहद अच्छी बात है कि सरकार व प्रशासन के नियमों का अनुपालन झज्जर जिला उल्लेखनीय ढंग से कर रहा है।
स्लम एरिया व सघन आबादी वाले क्षेत्रों में होगा अब घर-घर सर्वे
उपायुक्त ने कहा कि जो भी व्यक्ति जमातियों के संपर्क में आया है वह प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01251-253118 व 1950 पर सूचना दे, ताकि ऐसे लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए टेस्ट करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला के स्लम एरिया व सघन आबादी वाले क्षेत्रों में अब घर-घर सर्वे भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाएगा, जिसमें कोरोना वासरस से बचाव की जानकारी देने के साथ ही ऐसे लोगों का पता लगाया जाएगा कि जो तब्लीगी जमात से अथवा किसी की कोरोना संक्रमण से जुड़े विदेश से आए व्यक्ति की हिस्ट्री हो। उन्होंने आमजन को भी प्रशासन का सहयोग करते हुए कोरोना से बचाव की दिशा में उठाए जा रहे कदमों में सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने कहा कि आमजन की सावधानी कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से दूर रखने में विशेष रूप से जरूरी है।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
उपायुक्त ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कोरोना वायरस को मात देने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दवाईयों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवश्यक चीजों की कमी सरकार व प्रशासन द्वारा नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
आयुर्वेदिक उपायों को अपनाएं
कोरोना वायरस की रोकथाम एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उपायुक्त ने आमजन को आयुर्वेदिक उपायों को भी अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, मुनक्का से बनी हर्बल टी-काढ़ा दिन में एक से दो बार पीना चाहिए। इसके साथ ही 150 एमएल गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी चूर्ण दिन में एक से दो बार लेना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।