फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   dispute, 12injuried, hospitalized

नाली को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, दर्जन भर लोग घायल

Fri, 29 Apr 2016 02:10 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Fri, 29 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
dispute, 12injuried, hospitalized
घायल व्यक्ति - फोटो : bureau
 गांव खेड़ी खुम्मार में बुधवार की देर सायं दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई और कहासुनी में दोनों पक्षों के लोग आपस में एक दूसरे को मारने को उतारू हो गए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी होने के बाद लाठी व तेज धारदार हथियारों से झगड़ा शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच नाली को लेकर हुआ था इसी बात पर दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गए और दोनो पक्षों के करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में आने के बाद भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों पक्षों क ा बीच बचाव कर उन्हें अलग अलग वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया। सामान्य अस्पताल में झगड़े को शांत करने के लिए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। झगड़ा यही खत्म नहीं हुआ जबकि दोनों पक्षों के बीच देर रात्री करीब 10 बजे भी झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जब रात को करीब 10 बजे एक पक्ष से युवक घायलों के लिए बाहर से खाना लेने गया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर हमला किया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed