फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Discussions started on the names of Tholas, Panas and Gautras

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठोलों, पानोंं और गौत्र के नाम पर चर्चाएं शुरू

Sun, 19 May 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Discussions started on the names of Tholas, Panas and Gautras
मनोज कौशिक
विज्ञापन

बादली। लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चुनाव प्रचार पूरे चरम पर है। प्रत्याशियों ने अपने गोत्र, पाना और ठोलों में चर्चा तेज हो गई है। रूठों को मनाने का दौर शुरू हो गया, जबकि समर्थकों को भी लोगों के बीच रहने के लिए इशारा दिया गया है।
गांवों में अलग-अलग तरीके से लोगों को मनाया जा रहा है। उम्मीदवार रूठों को मनाते हुए कह रहे है कि इस बार अपनोंं के लिए काम किया जाएगा। कोई क्षेत्रवाद की बात कर रहा तो कोई गौत्र से जोड़कर राजनीति को आगे बढ़ाने के प्रयास में है। हर गांव में पाना और ठोलोंं में फैसले लेने का दौर शुरू हो गया है। बादली क्षेत्र में पिछले दिनों एक खाप ने एक उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला लिया तो काफी चर्चा भी शुरू हो गई। तरह-तरह के कयास लगने लगे। एक पाना किसी उम्मीदवार को समर्थन दे रहा है तो दूसरा पाना किसी दूसरे उम्मीदवार के लिए वोट मांगने में जुटा है।
विज्ञापन


किलकी मार गैंग की चर्चाएं
क्षेत्र में इन दिनों किलकी मार गैंग के चर्चे जोरों पर हो रहे हैं। गैंग के बारे में कहा जाता है कि यह उम्मीदवार के लिए सिर्फ किलकारियां लगाता है। जहां भी उम्मीदवार पहुंचता है, वहीं पर जयकारे लगाने में कमी नहीं छोड़ता। प्रचार भी तेजी के साथ करने का दावा करता है। इसी गैंग से पार्टी के लिए काम करने वालों का भी 36 का आंकड़ा रहता है, क्योंकि यह गैंग सिर्फ उम्मीदवार के आगे-पीछे नजर आता है। उम्मीदवार के जाने के बाद कहीं दिखाई नहीं देता। गैंग को लेकर चर्चा हो रही है कि यह नुकसानदायक साबित न हो जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


के चाल रया सै भाई, इबकै के करोगे...
गांव में बैठते ही सबसे पहले सवाल किया जा रहा है कि ...के चाल रया सै भाई...। सवाल बड़ा अजीब है, लेकिन सामने वाला सहज ही समझ जाता है कि चुनाव के बारे मेंं बात कर रहा है। ऐसे शब्दों से राजनीति झलकने लगती है। सीधे तौर पर कोई किसी का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन इबकै के करोगे...किसका कै है...वाले शब्द सीधे तौर पर चुनाव के बारे में बात करने के लिए उत्साहित करते हैं। एक-दूसरे का हाल-चाल पूछने के बजाय हुक्के पर उम्मीदवारों के बारे में जानने की उत्सुकता नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed