फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Discussion on problems and challenges faced by taxpayers

Jhajjar-Bahadurgarh News: करदाताओं की समस्याओं और चुनौतियों पर हुई चर्चा

Sun, 30 Nov 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 30 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Discussion on problems and challenges faced by taxpayers
फोटो 65: सीजीएसटी रोहतक के अतिरिक्त आयुक्त अनूप कुमार का सम्मान करते कोबी कोषाध्यक्ष अशोक कुमा
बहादुरगढ़। गणपति धाम इंड्रस्टियल एरिया में जिले के उद्यमियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने सीजीएसटी रोहतक के अतिरिक्त आयुक्त अनूप कुमार और टीम के साथ बैठक की। इसमें करदाताओं की समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में कोबी के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने भाग लिया। साथ ही कोबी के सदस्य पंकज वशिष्ठ व एडविक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से गौरव उपस्थित रहे। उन्होंने उद्योग जगत की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों को रखा। कोबी कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने करदाताओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उद्योग, सरकार के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसलिए करदाताओं को सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं प्रदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है। सीजीएसटी रोहतक के अतिरिक्त आयुक्त अनूप कुमार ने कोबी द्वारा प्रस्तुत सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और उनका संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि समस्याओं को संबंधित बोर्ड के समक्ष अग्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि विभाग उद्योग जगत के साथ लगातार बेहतर समन्वय और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है ताकि करदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कोबी कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने बैठक के अंत में सीजीएसटी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकें उद्योग और विभाग के बीच विश्वास व पारदर्शिता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि बैठक में उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र और सकारात्मक समाधान प्राप्त होंगे। कोबी उद्योग जगत की समस्याओं को सरकार व संबंधित विभागों तक पहुंचाने व समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed