फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   dipo holder jhajhar, jhajahr

मशीन के जरिये ही बांटना होगा राशन : डीएफएसओ

Wed, 16 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Wed, 16 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
dipo holder jhajhar, jhajahr
उपभोक्ताओं को 55 रुपये प्रति लीटर दाम पर सरसों तेल उपलब्ध कराया जाएगा। - फोटो : फाइल फोटो

जिले में तमाम दुकानों को अब राशन वितरण प्रणाली के तहत सभी वस्तुएं मशीन के माध्यम से ही बांटनी पड़ेंगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने साफ तौर पर कह दिया है कि सभी डिपो होल्डर हर हाल में सरकार के इस आदेश का पालन करें। बहादुरगढ़ खंड के अनेक डिपो होल्डरों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को ये शिकायत दी थी कि ये मशीनें ठीक ढंग से काम नहीं कर रही और इनके जरिये राशन वितरण सुचारू रूप से नहीं हो सकता। कई डिपो होल्डरों ने इन मशीनों से राशन बांटने के लिए इंकार भी कर दिया था। अपनी शिकायतें लेकर डिपो होल्डर मंगलवार को अनाजमंडी के पास स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में इकट्ठे हुए। डीएफएसओ अशोक शर्मा ने उनकी शिकायतें सुनी और स्पष्ट कह दिया कि हरेक डिपो होल्डर को इन्हीं मशीनों के जरिये राशन बांटना होगा। डिपो होल्डरों की शिकायत पर उन्होंने बताया कि किसी मशीन में किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो उसके लिए निर्माता कंपनी को ई-मेल के जरिये शिकायत भेजकर समाधान के लिए लिखा जा चुका है। शर्मा ने बताया कि झज्जर में ये मशीनें सुचारू रूप से काम कर रही हैं। वहां 20 हजार से ज्यादा परिवारों को इन्हीं मशीनों पर अंगूठा लगवा कर राशन वितरित किया जा चुका है। यही नहीं बहादुरगढ़ में भी 800 से ज्यादा कार्ड होल्डर परिवारों को मशीन के जरिये ही राशन दिया गया है। इसलिए इसके सुचारू रूप से न चलने का सवाल ही पैदा नहीं होता। सरकार के आदेशों का पालन करना ही होगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी गई झज्जर जिले में अब तक 250 डिपो होल्डरों को मशीन दी जा चुकी है और इनके अलावा 72 डिपो होल्डरों को यह मशीन जल्द ही दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed