फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dinesh Golia won bronze medal in World Military Championship

Jhajjar-Bahadurgarh News: वर्ल्ड मिलिट्री चैंपियनशिप में दिनेश गोलिया ने जीता कांस्य पदक

Sat, 28 Jun 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 28 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Golia won bronze medal in World Military Championship
साल्हावास। वर्ल्ड मिलिट्री कुश्ती प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दिनेश धनखड़ उर्फ दिनेश गोलिया ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 125 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। पहलवान के गुरु व कैप्टन जोरा सिंह अखाड़ा के संचालक कैप्टन जोरा सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता जर्मनी में आयोजित की गई। इस जीत के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गोयला कलां निवासी 24 वर्षीय दिनेश गोलिया पुत्र नरेंद्र गांव गोयला आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। पहलवान देहाती दंगलों में धूम मचा रहा है। दिनेश गोलिया कश्मीर बटालियन में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। वह दो बार झज्जर केसरी और दो बार हरियाणा केसरी रह चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा वे पांच बार हिंद केसरी का टाइटल जीतने वाले विजेता रहे हैं। वे राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में बीए के छात्र हैं। उन्होंने अपने गांव से ही दसवीं की परीक्षा पास की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल से 12वीं की परीक्षा पास की है। वे 125 किलो फ्रीस्टाइल के खिलाड़ी के पहलवान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed