{"_id":"6a875afd22f7b040b40531ec","slug":"dilapidated-roads-in-sector-6-have-become-a-source-of-trouble-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126416-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-6 की जर्जर सड़कें बनीं परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-6 की जर्जर सड़कें बनीं परेशानी का सबब
Fri, 21 Aug 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में जर्जर सड़क। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के पॉश रिहायशी इलाकों में शामिल सेक्टर-6 की जर्जर सड़कों से स्थानीय निवासी परेशान हैं। वर्ष 1980 के दशक में विकसित हुए इस सेक्टर की सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं। हल्की बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और राहगीरों व वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
सेक्टर-6 की मुख्य सड़क पर करीब 10 से 15 बड़े और 20 से 25 छोटे गड्ढे हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। स्थानीय निवासी गृहिणी मोनिका ने बताया कि सड़क की हालत ऐसी हो चुकी है कि यह समझना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले स्कूटी चलाते समय वह गड्ढे की वजह से गिरने से बाल-बाल बचीं। किसी तरह संतुलन बन पाया, वरना उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी।
सेक्टर निवासी राकेश के अनुसार, स्थानीय लोग कई बार नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी से समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली। गड्ढों में अस्थायी मिट्टी भराव तक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर आवंटित किया जा चुका है। बारिश के बाद जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।