फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DIG set up Janta darbar, 20 complaints.

डीआईजी ने लगाया जनता दरबार, आई 20 शिकायतें

Tue, 18 Aug 2020 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
DIG set up Janta darbar, 20 complaints.
लोगों की शिकायत सुनते डीआईजी अशोक कुमार। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। आमजन के आपसी विवादों पर पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने के उद्देश्य से सोमवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार के दौरान महामारी संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों की पालना को लेकर विशेष सावधानी रखी गई। सोमवार को कैंप कार्यालय झज्जर में आयोजित जनता दरबार के दौरान डीआईजी अशोक कुमार शिकायत कर्ताओं के रूबरू हुए। जनता दरबार के दौरान आपसी विवादों को लेकर आई शिकायतों पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं एसपी झज्जर अशोक कुमार ने स्वयं संज्ञान लेते हुए कुछ शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। आपसी विवाद व मुकदमों से संबंधित कुछ शिकायतों पर संबंधित थाना प्रबंधकों और पर्यवेक्षण अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक घंटे तक लगाया दरबार
सोमवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक आयोजित जनता दरबार में अनेक शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायतें रखी। जनता दरबार के दौरान आई लड़ाई झगड़ा, दहेज उत्पीड़न, जमीनी और अन्य विवादों से संबंधित 20 शिकायतों पर कार्रवाई करने के संबंध में संबंधित पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डीआईजी ने बताया कि सोमवार को आमजन की सुविधा और उनकी आपसी विवादों के शीघ्र समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसका आयोजन जिला पुलिस कार्यालय के अतिरिक्त जिला के सभी थानों में नियमित रूप से किया जा रहा है। जिसमें कोई भी व्यक्ति पुलिस कार्रवाई से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत रख सकता है। लड़ाई झगड़े और अन्य विवादों से संबंधित शिकायतों की गहनता से जांच की जाती है।
विज्ञापन

लिया जाएगा फीडबैक
जनता दरबार में आई प्रत्येक शिकायत की पीड़ित शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाएगा, ताकि आमजन को पुलिस द्वारा की गई निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई में किसी प्रकार की शिकायत ना रहे। शिकायतकर्ता को पुलिस की कार्रवाई से संबंधित कोई शिकायत शेष ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed