फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Poonam stood first in the Sanjhi competition and received a prize of 4,400 rupees.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सांझी प्रतियोगिता में पूनम प्रथम, 4400 रुपये का पुरस्कार मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Poonam stood first in the Sanjhi competition and received a prize of 4,400 rupees.
15jjrp07- कासनी गांव में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। स्रोत : आयोजक - फोटो : Department
झज्जर। गांव कासनी में कासनी समाज कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित सांझी प्रतियोगिता में पूनम ने प्रथम, गुड्डी उर्फ कृष्णा ने द्वितीय और सीमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पूनम को समिति की ओर से 3100 रुपये और हरियाणवी संस्कृति फैन्स क्लब के संचालक रणवीर धनखड़ की ओर से 1100 रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई। गुड्डी उर्फ कृष्णा को 2100 रुपये समिति और 500 रुपये क्लब की ओर से मिले। वहीं, सीमा को समिति ने 1100 रुपये और क्लब ने 200 रुपये दिए। अन्य छह प्रतिभागियों को भी पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने बताया कि सांझी तैयार करने के लिए उन्होंने 15 दिनों तक मेहनत की। समिति के प्रधान दिलबाग थानेदार ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति हमारी पहचान और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। ऐसी प्रतियोगिताएं पारंपरिक कला को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed