फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhingamasti reigned during Congress rule: Manohar Lal

कांग्रेस शासन में धींगामस्ती का चलता था राज : मनोहर लाल

Tue, 17 Sep 2024 04:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Dhingamasti reigned during Congress rule: Manohar Lal
-फोटो 51 : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को गदा भेंट करते भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक।
बहादुरगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर बहादुरगढ़ में भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक के समर्थन में सोमवार को हरि गार्डन वाटिका में जनसभा हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने जनकल्याणकारी नीतियों को गिनवाते हुए भाजपा उम्मीदवार दिनेश कौशिक को बहादुरगढ़ हलके से रिकार्ड वोटों से जीत दिलाने के लिए कहा। मनोहर लाल ने कहा, लोगों का विश्वास भाजपा में है और हमें बहादुरगढ़ से पार्टी प्रत्याशी दिनेश कौशिक को जिताना है। कार्यक्रम में महिलाएं भी मौजूद रही।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यहां पहुंचने पर पार्टी प्रत्याशी दिनेश कौशिक, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मबीर वर्मा, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कुमार, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश मकड़ौली, नरेश रोहिल्ला, भीम सिंह प्रणामी, सुरेंद्र भारद्वाज, नरेश भारद्वाज, चारों मंडल अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज, विजयपाल, सोनू मान व पंकज गर्ग, पार्षदों समेत पदाधिकारियों ने बुक्का भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक, उनकी धर्मपत्नी ममता ने शॉल व गदा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनता जर्नादन के आशीर्वाद से तीसरी बार प्रचंड जीत के साथ भाजपा की सरकार हरियाणा प्रदेश में बनेगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास और गति से होगा। देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास करती है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक ने 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में बहादुरगढ़ हलके में कमल खिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद वह हलके के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed