{"_id":"6574c69069c366c3360de034","slug":"dharma-thorn-is-ready-in-the-grain-market-waiting-for-weighing-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-6181-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अनाजमंडी में धर्म कांटा बनकर तैयार, तुलाई का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अनाजमंडी में धर्म कांटा बनकर तैयार, तुलाई का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अनाजमंडी में लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपये से तैयार होने वाला धर्म कांटा, एटीएम बूथ व सड़कों का निर्माण कछुआ गति से चल रहा हैं। इसमें कुछ काम हो गया, लेकिन कुछ काम अधूरा है। बात करें धर्म कांटे की तो कोटा केबिन बना दिया है, लेकिन सुचारू रूप से काफी दिनों से काम नहीं हो पाया है। किसान बाहर के धर्मकांटे से फसल तुलवाकर मंडी परिसर में ला रहे हैं। आढ़तियों व किसानों को इसका फायदा नहीं मिल पाया है।
किसान राजेंद्र गुलिया, जगबीर, रामे, रामानंद, सुशील, संदीप, अमित, सुरेंद्र ने बताया कि वह बाहर के धर्म कांटों से फसल तुलवाकर ला रहे हैं। पिछले दिनों जब बाजरे की फसल मंडी में लेकर पहुंचे थे। तब भी वह बाहर के धर्म कांटों पर ही अपनी फसल तुलवाकर लाए थे। आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान चांद सिंह पहलवान ने बताया कि करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बना रहे धर्म कांटा, एटीएम बूथ का ढांचा तो खड़ा कर दिया गया है, लेकिन फसल तुलाई का काम शुरू नहीं हो पाया है। आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान चांद सिंह पहलवान, पूर्व प्रधान सतबीर मल्हान, चरण सिंह दलाल, पूर्व प्रधान श्रीभगवान, जसबीर सिंह ने बताया कि इस धर्म कांटे से कोई फायदा नहीं हुआ है। 100 रुपये प्रति ट्राली के हिसाब से किसान बाहर वजन तुलवाकर अनाजमंडी में अपना धान डाल रहा है। फसल के ट्रकों को भरवाकर बाहर 300 रुपये प्रति ट्रक के हिसाब से तुलाई दी जा रही है।
वर्जन
धर्मकांटे की मान्यता के लिए कागजी कार्रवाई की गई है। जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। एटीएम बूथ, सड़क का निर्माण किसानों व आढ़तियों के फायदे के लिए किया जा रहा है। कुछ तकनीकी कमियां हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
- जय भगवान, कनिष्ठ अभियंता मार्केट बोर्ड, झज्जर
वर्जन
मंडी परिसर में लगने वाले धर्मकांटे की रसीद तो काट दी गई हैं। जल्द ही धर्मकांटे का फिजिकल निरीक्षण किया जाएगा।
- नितिन सूरा, निरीक्षक जिला मापतोल विभाग, झज्जर