फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   'Dhapa Tai' will awaken Alakh against Beti Bachao

बेटी बचाओ के प्रति अलख जगाएगी ‘धापा ताई’

Sun, 25 Oct 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
'Dhapa Tai' will awaken Alakh against Beti Bachao
चौपाल में ग्रामीणों को बेटी बचाने के लिए प्रेरित करती धापा ताई मंडली। - फोटो : Bahadurgarh
बादली। महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल विकास योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धापा ताई नाम से टीम गठित की है। टीम के सदस्य भ्रूण हत्या को रोकने और बेटियों को बचाने के लिए जन-जन को जागरूक करेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता ने बताया कि धापा ताई टीम के सदस्यों ने बादली की चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से बेटियों की सुरक्षा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

धरती एक स्वर्ग क्लब की सदस्य नेहा रानी ने कहा कि यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जिला कार्यक्रम अधिकारी नीना खत्री के मार्ग दर्शन से कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि सभी ग्रामीणों को मिलकर ऐसे कार्यक्रमों में भागीदारी करनी चाहिए और बेटियों का हौसला अफजाई करना चाहिए। नेहा कुमारी सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रपति अवॉर्डी है और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से समाज कल्याण में स्नातकोत्तर कर रही हैं। क्लब सदस्यों की ओर से एकजुट होकर समाज में बेटियों को बचाने की अलख जगाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर भतेरी, बबीता, निर्मला, सरोज, राजबाला और कांता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed