{"_id":"671ec6d03d408aa4020f2d34","slug":"dhankhar-threatening-sarpanches-after-defeat-kuldeep-vats-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114984-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बाद सरपंचों को धमका रहे धनखड़ : कुलदीप वत्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार के बाद सरपंचों को धमका रहे धनखड़ : कुलदीप वत्स
Mon, 28 Oct 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस की हार पर बादली विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का संगठित न होना भी कांग्रेस की हार का एक मुख्य कारण बना। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि हार के बाद वे बदले की भावना से काम कर रहे हैं। सरपंच और उनसे जुड़े लोगों को देख लेने की धमकी दे रहे हैं।
बादली विधायक कुलदीप वत्स झज्जर जिला मुख्यालय पर बादली हलके की जनता के धन्यवाद समारोह में आए थे। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन यदि मजबूती से खड़ा होता तो आज हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता होती। ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी भी कांग्रेस की हार की वजह बना। वत्स ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ सरपंचों और उनसे जुड़े लोगों को देख लेने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि न तो बादली हलके की जनता कमजोर है और न ही उनका विधायक। कांग्रेस विधायक मजबूती के साथ अपने हलके की जनता के साथ खड़ा है। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के चयन में हो रही देरी के सवाल का जवाब देते हुए कुलदीप वत्स ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव में व्यस्त है इसीलिए नेता प्रतिपक्ष के चयन में देरी हाे रही है। जल्द इसपर फैसला होने की उम्मीद है।