{"_id":"5fd66d078ebc3e3f7e5d371b","slug":"dgp-took-stock-of-the-arrangements-in-bahadurgarh-regarding-the-farmer-movement-bahadurgarh-news-rtk586245226","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी ने लिया किसान आंदोलन को लेकर लिया बहादुरगढ़ में व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी ने लिया किसान आंदोलन को लेकर लिया बहादुरगढ़ में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डीजीपी मनोज यादव, एडीजीपी संदीप खिरवार और एसपी राजेश दुग्गल। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। राज्य के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने रविवार को बहादुरगढ़ का दौरा कर किसान आंदोलन को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार, एसपी झज्जर राजेश दुग्गल, जिला उपायुक्त जितेंद्र कुमार और अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहे।
बहादुरगढ़ के गोरैया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के प्रांगण में आयोजित पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों की बैठक के दौरान डीजीपी मनोज यादव ने वर्तमान हालात की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में एसपी राजेश दुग्गल ने वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी देते हुए बताया कि किसान संगठनों के आंदोलन के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन सतर्क है और प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाह रखे हुए है। उन्होंने दिल्ली जाने वाले मार्गों और सुरक्षा प्रबंधों के तहत लगाए गए नाकों, फोर्स की उपलब्धता, पुलिस व सिविल प्रशासन के अधिकारियों की जिला के विभिन्न स्थानों पर तैनाती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने किसानों के लिए बहादुरगढ़ में की गई स्वास्थ्य सेवाओं, पीने के पानी व प्रशासन की तरफ से मुहैया कराई जा रही अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
डीजीपी यादव ने कहा कि वर्तमान में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। हर चुनौती का दृढ़ता से सामना करते हुए निपटना है। सबको मिलकर धैर्य से काम करना है। सरकार के स्तर पर आंदोलन के मद्देनजर सकारात्मक विचार विमर्श जारी है। उम्मीद है जल्द ही गतिरोध समाप्त होगा। आंदोलन के कारण आमजन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाह रखी जाए।
विज्ञापन
डीजीपी ने बहादुरगढ़ बाइपास, आसौदा टोल प्लाजा और केएमपी एक्सप्रेस मार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। आसौदा टोल प्लाजा पर जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि हमें हर परिस्थिति से दृढ़ता से निपटना है, हमारा कोई निजी दुश्मन नहीं है। शांति एवं कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना हमारा प्रथम कार्य है। यदि कोई व्यक्ति अपने दायरे से बाहर निकलता है तो हमें उसे रोकना है। यदि बल प्रयोग करना पड़े तो मजबूती के साथ करना है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जवानों का चुस्त तंदुरुस्त होना अति आवश्यक है। ड्यूटी के दौरान आमजन को उचित सम्मान देना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों व जवानों को नव वर्ष आगमन की शुभकामनाएं दी।