फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DGP, DGP visit Jhajjar, DGP Jhajjar visit, Jhajjar, Haryana

श्रेष्ठ कार्य करने पर मिलेगा इनाम, पदोन्नति ः डीजीपी

Sun, 17 Apr 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 17 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
DGP, DGP visit Jhajjar, DGP Jhajjar visit, Jhajjar, Haryana
पुलिस महानिदेशक - फोटो : bureau

पुलिस महानिदेशक हरियाणा डॉ. कुशलपाल सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि चौकी, थाना या किसी भी स्तर पर पुलिस का जनता के साथ मित्रवत व्यवहार होना चाहिए। जनता को यह महसूस होना चाहिए कि प्रदेश की पुलिस उनकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए है। पुलिस के व्यवहार में कार्य कुशलता के रूप में यह बात प्रदर्शित होनी चाहिए। यह बात उन्होंने शुक्रवार सायं पुलिस लाइन में जवानों को संबोधन में कही।

विज्ञापन


हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. कुशलपाल सिंह कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार की शाम को झज्जर पहुंचे थे। पुलिस महानिदेशक अपने झज्जर दौरे के दौरान सीधे गांव सुरेहति पहुंचे जहां उन्होंने शहीद मेजर अमित देशवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। यहां पर डीजीपी के साथ रोहतक मंडल के आईजी संजय कुमार तथा पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह द्वारा भी पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। गांव सुरेहति से डीजीपी डॉ. कुशलपाल सिंह पुलिस लाइन झज्जर पहुंचे। पुलिस लाइन में डीजीपी केपी सिंह, आईजी संजय कुमार व एसपी जशनदीप सिंह द्वारा स्वच्छ वातावरण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के जवानों को दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस महानिदेशक डॉ. कुशलपाल सिंह ने कहा कि पुलिस के प्रत्येक जवान द्वारा हर तरह की ड्यूटी को पूरी मेहनत लग्न व ईमानदारी से किया जाए। ड्यूटी में किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। हरियाणा में पिछले दिनों हुए आंदोलन में पुलिस की छवि को जो नुकसान हुआ है उसे वापिस उसी सम्मानजनक स्थिति में बहाल करना है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नही लेने दिया जाएगा। आपात स्थिति में कानूनन पुलिस द्वारा बिना किसी अनुमति के बल प्रयोग किया जा सकता है। लॉ एंड ऑर्डर को बेहतर बनाने के लिए गश्त व नाकाबंदी दुरुस्त होनी चाहिए। अपराधों को रोकने तथा अपराधियों को पकड़ने के ठोस प्रबंध किये जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबित मामलों को जल्द निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का आमजन से व्यवहार भी बहुत अच्छा होना चाहिए। श्रेष्ठ कार्य करने वाले को नकद इनाम सहित पदोन्नति भी दी जाएगी। सामाजिक कार्यों के निर्वहन के लिए प्रत्येक जवान को सप्ताह में एक बार 24 घंटे के लिए सामाजिक ड्यूटी पर रेशो के अनुसार रवाना किया जाएगा। जिला स्तर पर भी वेलफेयर मीटिंग निर्धारित समय पर की जाएगी।

इस अवसर पर आइजी रोहतक रेंज संजय कुमार, एसपी जशनदीप सिंह रंधावा, डीएसपी धीरज कुमार, डीएसपी हंसराज, डीएसपी जगत सिंह, डीएसपी राजीव कुमार सहित जिला के सभी एसएचओ, चौकी प्रभारी सहित जिला सुरक्षा शाखा प्रभारी राज सिंह सेना क्लर्क विनोद कुमार व एसपी रीडर सुरेंद्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed