{"_id":"65ad50e0174669e690069234","slug":"devotional-atmosphere-due-to-processions-devotees-danced-vigorously-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-5049-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शोभायात्राओं से भक्तिमय हुआ वातावरण, जमकर थिरके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शोभायात्राओं से भक्तिमय हुआ वातावरण, जमकर थिरके श्रद्धालु
Sun, 21 Jan 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
हरी नगर से निकली रामरथ शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
बहादुरगढ़। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में धूम मची हुई है। इसी क्रम में बहादुरगढ़ में भी रविवार को अलग-अलग स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यात्राओं में न केवल महिलाएं, पुरुषों के अलावा बच्चों ने भी जमकर डांस किया। चहूं ओर जय श्रीराम की गूंज रही। श्री खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा भी निकाली गई।
लाइनपार के वार्ड-5 व 6 में रामभक्तों की ओर से भव्य रामरथ शोभा ध्वजा यात्रा निकाली गई। वार्ड-5 के हरी नगर स्थित बगीची वाले शिव मंदिर से श्री शिव सेवा समिति की ओर से बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। नगर परिक्रमा भी की गई। पंचमुखी चौक के पास शिव मंदिर से भी गाजे-बाजे के साथ रामरथ शोभा यात्रा निकाली गई। हर कोई जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुआ। डीजे की धुन पर श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
यह यात्रा 22 फुटा रोड, नाहरा-नाहरी रोड, जौहरी नगर से वापस शिव मंदिर पंचमुखी चौक पर पहुंची। यात्रा के शुभारंभ पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, पार्षद ज्योति कर्मवीर शर्मा मौजूद रहे। संजय शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को 11 बजे मंदिर में सुंदरकांड पाठ और कीर्तन होगा। इसके बाद प्रसाद वितरित होगा और शाम के दीपोत्सव मनाया जाएगा। उधर मेन बाजार, पुराना नजफगढ़ रोड, सैनीपुरा, जटवाड़ा मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, गांधी चौक, सुभाष चौक, किला मोहल्ला में भी श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में महिलाओं ने भजनों पर जमकर डांस किया। वहीं शहर में काठ मंडी, रेलवे रोड, दिल्ली-रोहतक रोड से खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों की थाप पर बच्चे, महिलाएं व पुरुष नाचते हुए आगे बढ़ते रहे।