फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees welcomed the Gada Yatra

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रद्धालुओं ने किया गदा यात्रा का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Devotees welcomed the Gada Yatra
17jjrp18- श्री खाटू श्याम प्राचीन मंदिर में पहुंची प्राचीन गदा का दर्शन करते श्रद्धालु। स्रोत-आ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जय श्री राम, बाला जी महाराज के जयकारों के साथ श्री लेखराज मंदिर, श्री गोपाल मंदिर क्षेत्र में उदयपुर से पहुंची विशालकाय गदा यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर गदा यात्रा का अभिनंदन करते हुए परिक्रमा की।
लेखराज मंदिर के पुजारी पंडित कृष्ण लाल शर्मा, पंडित गुलशन शर्मा, विनीत पोपली, पार्षद प्रतिनिधि नवीन बिट्टू छाबड़ा, वेदप्रकाश, केशव सिंघल सहित महिलाओं ने गदा पूजन किया। पुजारी सीताराम कृष्ण महाराज ने बताया कि यह दिव्य गदा 4 नवंबर 2023 को उदयपुर स्थित हनुमान मंदिर से निकली थी।
विज्ञापन

पिछले 28 महीनों से यह यात्रा निरंतर जारी है। उदयपुर के हनुमतधाम में जय श्री राम कंचन सेवा संस्थान के तत्वावधान में 84 लाख योनियों को ध्यान में रखते हुए वीर हनुमानजी की 84 फीट ऊंची और 11 मुखी प्रतिमा बनवाई जा रही है। इस प्रतिमा के लिए 21 फीट की अष्टधातु की गदा भी निर्मित की गई है। यह गदा यात्रा राजस्थान के प्रत्येक जिलों सहित पूरे भारतवर्ष में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह यात्रा वर्ष 2027-28 तक चलेगी। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन वापिस धाम पहुंचेगी। आगामी कई दिनों तक यह यात्रा कई जिलों में रहकर विभिन्न मंदिरों में पहुंचेगी। यह गदा 21 फीट लंबी और 1001 किलो ग्राम वजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed