फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees dance on Krishna hymns in ISKCON temple

Jhajjar-Bahadurgarh News: इस्कॉन मंदिर में कृष्ण भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 04 Sep 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees dance on Krishna hymns in ISKCON temple
बहादुरगढ़। इसी श्रंखला में शहर में बामनोली रोड स्थित श्री राधा मदन गोपाल इस्कॉन मंदिर में जोरदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर म्यूजिक एकेडमी के कलाकारों ने कृष्ण भजनों पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दी। संगीतमय प्रस्तुतियों पर कृष्ण भक्त झूम उठे।
विज्ञापन


सबसे पहले छोटे मास्टर प्रवर ने तबले पर तीन ताल सुनाई। इसके बाद बनारसी घराने से संबंद रखने वाले डॉ. जयदेव मुखर्जी के प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने सुन्दर बनारसी दादरा आया करे जरा कह दो सांवरिया प्रस्तुत किया। इसके बाद मेरा आप की कृपा से... भजन पर सभी लोग झूमे। इसमें कुश नारंग, पारुल और अपर्णा ने अद्भुत गायन प्रस्तुत किया। पूनम, विजेंदर व यति ने कोरस गाया, तबले पर कमल वर्मा, बांसुरी पर अनमोल और हर्षित व हारमोनियम पर अंशुल ने साथ दिया। इसके बाद रुचिका से नृत्य की प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने अद्भुत नृत्य करके समां बांध गया। इन बच्चों में माही दलाल, अनन्या, भूमिका, सिमरन, नीलांशी, रचिता, चेष्टा, हिमाक्षी, दृष्टि, लक्षिका, हंसिका, भानुप्रिया, चैतन्या, सृष्टि, अंशिका, जन्या, जाग्रति, चाहत, यशस्वी वत्स, नव्या गौतम, तिष्या पालीवाल, नंदी शर्मा व अरमानी गौतम शामिल रहे। अंत में इस्कॉन मंदिर के प्रभुजी ने सभी बच्चों को प्रमाण पक्ष प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed