फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Development work will be done in the city at a cost of Rs 1.15 crore.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 1.15 करोड़ की लागत से शहर में होंगे विकास कार्य

Sun, 19 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the city at a cost of Rs 1.15 crore.
18jjrp10- बादली रोड ​स्थित श्मशान घाट जहां बाउंड्री वॉल व बरामदा बनाया जाएगा। संवाद
झज्जर। नगर परिषद की तरफ से शहर में अलग-अलग विकास के काम करवाए जाएंगे। इसमें कुछ काम डी प्लान के तहत करवाए जाएंगे जबकि कुछ काम नगर परिषद स्वयं अपने बजट से करेगा। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से ऑनलाइन टेंडर लगाए हैं।
विज्ञापन

फिलहाल चार कार्यों की लागत एक करोड़ 15 लाख 72 हजार रुपये आएगी। इसमें से तीन काम डी प्लान से मिली राशि के तहत होंगे जबकि एक काम नगर परिषद खुद अपने बजट से करेगा। डी प्लान के तहत पॉलिटेक्निक में टीन शेड लगवाया जाएगा। इस पर कुल 9 लाख 29 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए 23 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद लगभग डेढ़ माह में इस काम को पूरा करना होगा। इसी प्रकार से प्रिया कॉलोनी में डी प्लान के तहत गली का निर्माण किया जाएगा। इस पर 5 लाख 28 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से डी प्लान के तहत ही वार्ड नंबर-5 बादली रोड स्थित श्मशान घाट में बाउंड्री वॉल, दो शेड और बरामदे का निर्माण किया जाएगा। इस पर कुल 16.46 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।


वार्ड-16 में होगा नाले व गली का निर्माण
नगर परिषद की तरफ से शहर के वार्ड नंबर-16 में नाले व गली का निर्माण किया जाएगा। इस पर कुल 84.69 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए 30 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद चार माह में इसका निर्माण किया जाएगा।


शहर में डी प्लान के तहत कई विकास के काम करवाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। वहीं, वार्ड 16 में नाले व गली का निर्माण भी करवाया जाएगा।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed